HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 2 July 2020

गोपाल भार्गव, यशोधरा राजे समेत 20 विधायक कैबिनेट मंत्री बने, कांग्रेस से आए बिसाहू और इमरती ने भी शपथ ली

गोपाल भार्गव, यशोधरा राजे समेत 20 विधायक कैबिनेट मंत्री बने, कांग्रेस से आए बिसाहू और इमरती ने भी शपथ ली

शिवराज सरकार में मालवा निमाड़ से 10  मंत्री पद मिले 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
        भोपाल-  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार गुरुवार को हो गया। गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एंदल सिंह कंसाना और बृजेंद्र प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद सिंह भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग और राजवर्धन  सिंह दत्तीगांव  ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 
           इसके बाद भारत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, रामकिशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोदिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कार्यक्रम से पहले शिवराज ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्रियों की लिस्ट सौंपी। पुराने चेहरों में पारस जैन, गौरीशंकर बिसेन, रामपाल सिंह, राजेंद्र शुक्ला, संजय पाठक, जालम सिंह पटेल और सुरेंद्र पटवा को लेकर सहमति नहीं बनी। 
भाजपा के 16, इनमें 7 पुराने और 9 नए चेहरे 
1. गोपाल भार्गव
2. भूपेंद्र सिंह
3. यशोधरा राजे सिंधिया
4. विजय शाह
5.जगदीश देवड़ा
6. बृजेंद्र प्रताप सिंह
7. विश्वास सारंग
8. प्रेम सिंह पटेल
9. इंदर सिंह परमार
10.सुश्री  उषा ठाकुर
11. ओम प्रकाश सकलेचा
12. भारत सिंह कुशवाह
13. रामकिशोर कांवरे
14.डॉ मोहन यादव
15. अरविंद भदौरिया
16. राम खिलावन पटेल
सिंधिया खेमे से 9 और कांग्रेस से भाजपा में आए 3 मंत्री बने
सिंधिया खेमे से
1. महेंद्र सिंह सिसोदिया
2. डॉ प्रभुराम चौधरी
3. प्रद्युम्न सिंह तोमर
4. इमरती देवी
5. राजवर्धन  सिंह दत्तीगांव 
6. ओपीएस भदौरिया
7. गिरिराज दंडोतिया
8. सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा)
9. बृजेंद्र सिंह यादव
कांग्रेस से भाजपा में आए
1. हरदीप सिंह डंग
2. बिसाहूलाल सिंह
3. एंदल सिंह कंसाना

No comments:

Post a Comment