HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 3 July 2020

बदनावर विकासखंड के डेलची ग्राम पंचायत का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, किसानों से की चर्चा

बदनावर विकासखंड के डेलची ग्राम पंचायत का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, किसानों से की चर्चा   
 

सीएम सरोवर से 70 हेक्टर की सिंचाई पर समृद्ध हो रहे 150 किसान

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
               धार / बदनावर - अक्सर कम बारिश से पानी की किल्लत होने पर किसानों को परेशानी उठाना पड़ती है. इसको देखते हुए मुख्यमंत्री सरोवर योजना के तहत तालाब निर्माण जारी है। बदनावर विकासखंड की डेलची ग्राम पंचायत में तनाजा नाका पर बने सीएम सरोवर से 70 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई हो रही है, जिससे 150 किसान समृद्धि की दौड़ लगा रहे हैं। बुधवार को कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सीएम सरोवर का निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की। बातचीत में किसान नरसिंह ढोकला ने कलेक्टर से कहा कि तालाब का निर्माण पिछले साल पूरा हो चुका था, जिससे उन्हें सिंचाई का स्थाई स्त्रोत मिल गया है। सीएम सरोवर से लाभान्वित एक और किसान गोवर्धन ढुला ने बताया कि तालाब से सिंचाई के कारण रबी की फसल में काफी लाभ मिला। 
           जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष वर्मा ने बताया कि डेलची ग्राम पंचायत में तनाजा नाका पर 2019 में मुख्यमंत्री सरोवर योजना के तहत सीएम सरोवर का निर्माण हुआ। 3 करोड़ रुपए की लागत वाले इस सरोवर की ऊंचाई 26.20 मीटर है। जबकि तालाब की लंबाई 230 मीटर है। खरीफ की फसल को बारिश का फायदा मिल जाता है, लेकिन रबी की फसल के लिए अमूमन पानी की दिक्कत रहती है। इससे निपटने के लिए स्थानीय किसानों के लिए सीएम सरोवर रामबाण साबित हो रहा है।
     सीएम सरोवर के साथ कलेक्टर ने सेमलखेड़ा ग्राम पंचायत में बने 32 लाख रुपए की लागत वाले पुनिया कम राउंड आरएमएस का भी निरीक्षण किया, जो मांडा परियोजना के तहत बना है।

No comments:

Post a Comment