HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 7 June 2020

धार नवागत कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर पदभार ग्रहण किया

धार नवागत कलेक्टर  आलोक कुमार सिंह  ने कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर पदभार ग्रहण किया

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
           धार - नवागत कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने आज यहॉ धार में कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर श्रीकांत बनोठ से चार्ज लिया। इसके पूर्व श्री सिंह धारेश्वर मंदिर धरनाथ व गढ़ कालिका मंदिर के शिखर दर्शन किए। श्री सिंह धार जिले के 46 वे कलेक्टर है। श्री सिंह 2008 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। 
         श्री सिंह उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा प्रवासी भारतीय विभाग तथा प्रबंध संचालक, कृषि उद्योग विकास निगम (अतिरिक्त प्रभार) से स्थानांतरण होकर धार आऐ है। श्री सिंह इसके पूर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायपुर अपर कलेक्टर इंदौर/उज्जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खण्डवा, खरगोन तथा कलेक्टर सागर के पद पर रह चुके है। 
           राज्य शासन द्वारा श्रीकांत बनोठ को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन के पद पर पदस्थ किया गया है। 
पदभार ग्रहण करते समय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संतोष वर्मा, अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह सोलंकी सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment