HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 5 June 2020

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने पौधारोपण किया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने पौधारोपण किया

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
           धार - कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामनगर कॉलोनी, कुम्हार गड्ढा स्थित शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। श्री बनोठ ने यहां कदम के पौधे सहित चार अन्य पौधों का रोपण कर वहाँ उपस्थित सभी से कहा कि कर्तव्य निभाने से मिलती है खुशी, इस विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर मैंने अपना कर्तव्य निभाया अब आप की है बारी। 
            इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय कुमार शर्मा, कन्हैयालाल  यादव भाजपा जिला उपाध्यक्ष,  कालीचरण  सोनवानिया नगरपालिका उपाध्यक्ष,क्षेत्रीय वार्ड  पार्षद रवि मेहता, कॉलोनीवासी अशोक जाट, सुशील  सूर्यवंशी, रघु  वर्मा, प्रकाश राठौर, कमलेश जाधव, कृष्णकुमार  वर्मा, संजय  वर्मा, कमलसिंह  रघुवंशी, मीत  सिसोदिया, किशोरीलाल  राठौर, महेश भाई, पप्पू  रावत, अश्विन जी राठौर, अजय  राठौर साथ थे। 
            समस्त रामनगर निवासियों द्वारा पौधारोपण किया गया एवं कॉलोनीवासी द्वारा 1-1 पौधे को बड़ा करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसके पश्चात श्री बनोठ ने माण्डू रोड़ स्थित फॉरेस्ट ऑफिस के रेस्ट हॉउस पर भी पौधरोपण किया।

No comments:

Post a Comment