HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 15 June 2020

गरीब एवं निराश्रित लोगों के लिए श्री सहयोग सेवा संस्था बदनावर द्वारा अंत्योदय रसोई का शुभारंभ

गरीब एवं निराश्रित लोगों के लिए श्री सहयोग सेवा संस्था बदनावर द्वारा अंत्योदय रसोई का शुभारंभ

पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजवर्धन सिंह दत्तीगांव द्वारा विधिवत पूजन कर जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाकर किया शुभारंभ

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
              धार / बदनावर - बदनावर गरीब एवं निराश्रित लोगों के लिए श्री सहयोग सेवा संस्था द्वारा सोमवार को अंत्योदय रसोई का शुभारंभ सहयोग हॉस्पिटल माथुर कॉलोनी में किया गया। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजवर्धन सिंह दत्तीगांव संस्था अध्यक्ष मनोज सोमानी एवं अतिथियों द्वारा विधिवत पूजन कर जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाकर किया। अंत्योदय रसोई में प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक निराश्रितो को मात्र 10 रुपये में भोजन कराया जाएगा। 
                    मुख्य अतिथि दत्तीगांव ने अपने उद्बोधन में मनोज सोमानी एवं  सहयोग संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की साथ ही टीमवर्क को सहयोग सेवा संस्था की सफलता का मूल मंत्र बताया कोरोना काल में संस्था द्वारा 2 लाख लोगों तक भोजन पहुंचाने वाले कार्य को करिश्माई बताया। पूर्व मंडी बोर्ड डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, तीर्थ एवं मेला  विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चाचू बना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह सोलंकी, दिनेश गिरवाल, ईश्वरलाल पाटीदार आदि ने संबोधित किया।
              नगर पालिका सीएमओ आशा भंडारी, वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र यादव, अशोक सोनी, कमलनयन इंगले, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष  सुषमा पाठक, मंडल अध्यक्ष प्रजेंद्र भट्ट, गजेंद्र सिंह डोडिया, विजय सिंह पवार आदि मंचासीन थे। 
               पंकज ठाकुर, जय सूर्या, चिंटू पहलवान, चेतन यादव, नितिन शर्मा बल्ला, दिलीप सिंह नाथावत, जितेंद्र शर्मा,  चंचू राजपुरोहित, पंकज पंड्या,  सौरभ सोमानी, हर्षवर्धन शर्मा, निर्मल खंडेलवाल, सुजीत धोडपकर, प्रदीप पांडे, दिलीप सिंह चौहान, हर्ष काकरिया, मालव राजपुरोहित, शिशिर बलदेवा एवं संस्था सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प माला पहनाकर व साफा बांधकर किया गया। 
संस्था द्वारा कोरोना काल में सराहनीय कार्य करने वाली संस्था के प्रतिनिधियों को शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। 
            अंत्योदय रसोई के लिए मेडिकल एसोसिएशन द्वारा पूर्व में ही 11 हजार रुपए संस्था को प्रदान किए गए थे। साथ ही शुभारंभ के दिन भी 8 दानदाताओं द्वारा 2500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से संस्थाओं को सहयोग राशि प्रदान की। 
               संस्था अध्यक्ष मनोज सोमानी का जन्मदिन होने से अतिथियों एवं जैन समाज, माली समाज, माहेश्वरी समाज, मुस्लिम समाज, लक्ष्मी गौशाला प्रतिनिधि, ओल्ड  इलेवन के खिलाड़ियों  एवं विभिन्न संस्थाओं एवं समाज प्रतिनिधियों द्वारा साफा बांध एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात गौशाला में गायों को चारा एवं गुड़ खिलाया गया। 
              स्वागत उद्बोधन संस्था अध्यक्ष मनोज सोमानी ने दिया संचालन प्रितेश सिंह पवार ने किया आभार विनोद शर्मा ने माना।

No comments:

Post a Comment