HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 16 June 2020

भोपाल में बदनावर के 300 से अधिक कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भोपाल में बदनावर के 300 से अधिक कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह  चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा जी आदि उपस्थित थे

दिनेश गिरवाल पूर्व कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र धार उम्मीदवार ,विक्रम पटेल कांग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व ,राजेंद्र पंवार पुर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत बदनावर भाजपा में शामिल 
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
          भोपाल / धार - आज भोपाल प्रदेश कार्यालय पर बदनावर विधानसभा के 316 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राज वर्धन सिंह दत्तीगांव के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए कार्यकर्ताओं का मंच से स्वागत किया अभिनंदन किया। 
यह है प्रमुख कार्यकर्ताओं
            दिनेश गिरवाल पूर्व कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र धार उम्मीदवार ,विक्रम पटेल कांग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ,राजेंद्र पंवार पुर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत बदनावर ,अशोक सोनी ,धर्मेंद्र सिंह ,विजय सिंह, आत्माराम जाट ,राधेश्याम मुकाती ,सतीश परमार, विक्रम सिंह बिलोदा, अहमद नूर,जफर भाई,  सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 
                  कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी  शर्मा यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह दत्ती गांव संबोधित किया मंच पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शर्मा मुख्यमंत्री चौहान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बघेल सांसद छतरसिह दरबार राजवर्धन सिंह दत्तीगांव पूर्व विधायक , जिला अध्यक्ष राजीव  यादव भाजपा  के पित्र पुरुषों चित्र पर माल्यार्पण किया।  
                इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बघेल, धार सांसद  छतरसिंह दरबार, पूर्व विधायक  राज्यवर्धन सिंह, पूर्व विधायक  खेमराज पाटीदार,पूर्व विधायक करण सिंह पंवार , जिलाध्यक्ष राजीव यादव, महामंत्री  मनोज सोमानी, वरिष्ठ नेता  महेन्द्र सिंह चाचूबना,
        डॉ. प्रहलाद सिंह,  शकील खान,  रमेश धाडीवाल , जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रहलाद सिंह सोलंकी ,डॉ अमृत पाटीदार , क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष  तथा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव यादव ने किया तथा आभार प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बघेल ने माना।

No comments:

Post a Comment