HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 30 May 2020

धार जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज फेसबुक पर लाईव रहकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का संबोधन सुना

धार जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज फेसबुक पर लाईव रहकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का संबोधन सुना

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
         धार- प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्रजी मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरा कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर आज राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगतप्रकाश नड्डा ने फेसबुक लाईव पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संबोधित किया। श्री नड्डा ने कहा कि मा. मोदीजी के नेतृत्व में इस एक वर्ष में जो कार्य एवं निर्णय केन्द्र सरकार के द्वारा लिये गये वे सभी इतिहास बन गये है। जिन निर्णयों के लिये देश की जनता पिछले 70 वर्षो से इंतजार कर रही थी और जनता को यह भरोसा था कि ये ऐतिहासिक कार्य नरेन्द्रजी मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो सकते है। मा. मोदीजी ने आम चुनाव के समय जनता से किये गये वादांं में से कई वादे इस एक वर्ष में पूरे कर जनता का विश्वास जगाया है और इसी विश्वास पर आज प्रधानमंत्री  नरेन्द्रजी मोदी की एक पुकार पर देश तन-मन-धन से खड़ा होता है।
               आपने कहा कि मा. मोदीजी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 का कलंक हटाया गया और राज्य में तीव्र विकास के रास्ते खुले। दो नये केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लद्दाख बने। नागरिकता संशोधन अधिनियम पारित किया गया। उच्चतम न्यायालय द्वारा सर्वसम्मति से दिये गये फैसले से अयोध्या में राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। मोदीजी ने मंदिर निर्माण ट्रस्ट का गठन कर मंदिर निर्माण का कार्य शुरू करवाया और 135 करोड़ भारतीयों का सपना साकार किया। तीन तलाक मुददे पर मोदी सरकार ने सर्वार्च्च न्यायालय को करोड़ों मुस्लिम महिलाओं के हक में अपनी राय दी और न्यायालय के तीन तलाक के निर्णय से आज करोड़ो मुस्लिम महिलाएं इस कुप्रथा के कलंक स मुक्त होकर खुली हवा में सांस ले रही है। इस कुप्रथा पर मोदी सरकार ने कड़ा कानून मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2019 बनाकर मुस्लिम महिलाओं का सशक्तिकरण किया। इसी के साथ इस कोराना महामारी काल में 20 लाख करोड़ का पैकेज देकर सभी वर्गो को बड़ी राहत पहुंचाने का कार्य किया गया। मानवता की सेवा संकल्प के साथ 113 देशों को जरूरी जीवन रक्षक, दवाई भिजवाने का कार्य मोदी सरकार के द्वारा किया गया, ऐसे कई ऐतिहासिक निर्णय मोदी सरकार के द्वारा लिये गये। देशहित में हम सभी कार्यकर्ता मोदीजी के द्वारा बताये जा रहे, रास्ते पर और ताकत के साथ उनके साथ चले यहीं हमारा लक्ष्य होना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष  राजीव यादव ने बताया कि  प्रदेश व केंद्र की योजना अनुसार फेसबुक लाइव रहकर बड़ी संख्या में अनेकों कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा का उद्बोधन सुना। उक्त जानकारी भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने दी।

No comments:

Post a Comment