HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 26 May 2020

31 मई तक हो सकता है शिवराज सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार

31 मई तक हो सकता है शिवराज सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार

कैबिनेट और राज्यमंत्री मिलाकर कुल मंत्रियों की संख्या 20 से 22 हो सकती है,6 मंत्री पद रहेंगे रिक्त 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
          भोपाल- शिवराज सरकार  मंत्रिमंडल विस्तार लॉक डाउन 4.0 खत्म होने से पहले 31 मई तक हो सकता है।  इसमें कैबिनेट और राज्यमंत्री मिलाकर कुल मंत्रियों की संख्या 20 से 22 हो सकती है। इसके पहले  मुख्यमंत्री एक-दो दिन में दिल्ली जा सकते है । वहां उनकी ग्रह मंत्री अमित शाह ,पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌ढा से मुलाकात होने की संभावना है।
             विस्तार के पहले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत से इस मामले में प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। मुख्यमंत्री अब एक बार पार्टी अध्यक्ष नड्‌ढा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा करेंगे।
              सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में सिंधिया गुट के 7 से 8 मंत्री होंगे। सिंधिया ही निर्णय करेंगे कि कौन-कौन मंत्री बनेगा। विधानसभा उपचुनाव में कौन लड़ेगा और कौन नहीं लड़ेगा, भाजपा ने इसका फैसला भी सिंधिया पर छोड़ा है.

No comments:

Post a Comment