HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 17 April 2020

मौसेरी बहन के निकाह में शामिल होने सागर आया था गंजबासौदा का कोरोना पॉजिटिव

मौसेरी बहन के निकाह में शामिल होने सागर आया था गंजबासौदा का कोरोना पॉजिटिव

संपर्क में आए 22 लोगों के लिए सैंपल, 70 को किया होम क्वारैंटाइन , सागर के पॉजिटिव समीर के संपर्क में भी आने की आशंका

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
           सागर-  विदिशा जिले के गंजबासौदा का कोरोना पॉजिटिव  की ट्रेवल हिस्ट्री में सागर का नाम आया है। कोरोना पॉजिटिव यह युवक 23 मार्च को एक निकाह में शामिल होने के लिए सागर के मछरयाई क्षेत्र में आया था। करीब 5 घंटे तक सागर में रूका यह युवक जिन-जिन रिश्तेदारों से मिला, उन सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को जांच के दायरे में लेकर टीबी अस्पताल में क्वारेंटाइन कर दिया है।
विदिशा जिले का कोरोना पॉजिटिव युवक गंजबासौदा का रहने वाला है। वह सिरोंज के कोरोना संक्रमित जमाती युवक के संपर्क में आने के बाद 7 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जब युवक की ट्रेवल हिस्ट्री निकाली गई तो सामने आया कि वह 23 मार्च को मौसी की बेटी के निकाह में शामिल होने के लिए सागर आया था। लड़की के पिता टेलरिंग का काम करते हैं। निकाह का आयोजन घर से ही किया गया था, जहां पॉजिटिव करीब 5 घंटे तक अपने रिश्तेदारों के बीच रहा।

70 लोगों को होम क्वारैंटाइन किया गया
       स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 22 लोगों को प्री-आइसोलेट किया। इन सभी के सैंपल जांच के लिए बीएमसी भेजे जा चुके हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की है। मछरयाई से 22 और शनीचरी में सागर के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए यहां के 19 लोगों को प्री-आइसोलेशन सेंटर पहुंचाया है। वहीं मछरयाई कांच मंदिर के आसपास रहने वाले करीब 70 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। 
           ये सभी निकाह में तो शामिल हुए थे, लेकिन कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में नही रहे। फिर भी एहतियात के तौर पर सभी को होम क्वारेंटाइन किया गया। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में बंडा बीएमओ डॉ. एमए कुरैशी, डॉ. सोनल शाह, डॉ. निकिता चौधरी, फार्मासिस्ट नेहा पांडे, हेमंत चौरसिया, एमपीडब्ल्यू आरएस चौधरी, बसंत श्रीवास्तव, एसआर अहिरवार, प्रीति साहू और मनोज पटेल आदि शामिल थे। इस दौरान जिला समन्वयक जौली साबो और टीआई सतीश सिंह ने भी टीम को सहयोग दिया।
बड़ा सवाल : लॉकडाउन में निकाह कैसे
              23 मार्च को ही सागर जिले में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया था। इसके बावजूद 23 मार्च को मछरयाई में निकाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 150 से भी अधिक लोग जुटे थे। लेकिन इस समारोह की प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। ऐसा कैसे हुआ, यह सवाल है।
राहत की बात: 24 दिन बाद भी लक्षण नहीं
            हालांकि राहत की बात यह है कि सागर में रैपिड रिस्पांस टीम को किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि निकाह समारोह को 24 दिन का समय बीत गया है। ऐसे में संक्रमण की आंशका कम ही है।

No comments:

Post a Comment