HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 5 April 2020

क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नीना वर्मा की पहल पर साथी हाथ बढ़ाना अभियान के तहत जरुरतमंदो को मास्क व खाद्यान सामग्री वितरण की गई

क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नीना वर्मा की पहल पर साथी हाथ बढ़ाना अभियान  के तहत जरुरतमंदो को  मास्क व खाद्यान  सामग्री वितरण की गई

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
          धार - देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जूझ रहा है प्रधानमंत्री जी द्वारा  वैश्विक  महामारी कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए  लॉकडाउन घोषित किया है।  
            ग्रामीण इलाकों में खासकर ग़रीब परिवारों में आर्थिक तंगी है इस स्थिति में धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा की पहल पर सेवा प्रकल्प  साथी हाथ बढ़ाना अभियान चलाया जा रहा है जिसमें गरीब और असहाय लोगों की मदद की जा रही हैं 
         इसी अभियान के तहत ग्राम खरसोड़ा व उटावदा की गरीब बस्ती में  कोरोना वायरस से बचाव हेतु 200 मास्क व कोई भुखा न रहे यह सेवाभाव विचार के साथ 100 घरो में खाद्यान सामग्री वितरण की गई। साथ ही महामारी कोरोना वायरस से बचाव के उपाय भी बताए। 
             इस अवसर पर तिरला थाना पुलिस अधिकारी ब्रजेंद्र सिंह तोमर , विधायक प्रतिनिधि विकास रमेश चंद्र शर्मा, पंचायत सचिव नारायण पाटीदार,रोजगार सहायक संतोष भूरिया, उप सरपंच परमानंद पाटीदार ,निर्भय सिंह डाबी, संजय शर्मा , हरीश रघुवंशी, सरदार सिंह सोलंकी, विष्णु, रितुराज शर्मा,सूरज शर्मा,केशव शर्मा, विशाल ठाकुर,गोपाल मीणा,मुकेश जाट, उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment