HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 4 April 2020

इंदौर में 80 साल की महिला और 42 साल के व्यक्ति की मौत, छिंदवाड़ा में 36 साल के युवक की जान गई; कुल 11 संक्रमितों की मौत

इंदौर में 80 साल की महिला और 42 साल के व्यक्ति की मौत, छिंदवाड़ा में 36 साल के युवक की जान गई; कुल 11 संक्रमितों की मौत

प्रदेश में अब तक इंदौर 7, उज्जैन 2, खरगोन-छिंदवाड़ा में एक-एक कोरोना संक्रमित की जान जा चुकी 
प्रदेश में 165 मरीज केस, अकेले इंदौर में 115 संक्रमित
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
          इंदौर/ छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश में शनिवार सुबह कोरोना से तीन की जान गई। इनमें दो इंदौर और एक छिंदवाड़ा में मौत शामिल है। प्रदेश में अब तक कोरोनो से 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी। इंदौर में एक 80 साल की महिला है, जबकि दूसरा 42 साल का व्यक्ति है। दोनों का ही इलाज एमवाय अस्पताल में चल रहा था। इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 7 हो गई। छिंदवाड़ा में दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिले 36 साल के युवक की शनिवार सुबह 5 बजे जिला अस्पताल में मौत हो गई। यह जिले में कोरोना से पहली मौत है। युवक के पिता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब तक इंदौर 7, उज्जैन दो और एक खरगोन में मौत हो चुकी।
            छिंदवाड़ा में 36 साल का युवक इंदौर में वाणिज्यकर विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर था, वह तीन दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। गुरुवार को रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, रात को 12 बजे उसकी तबियत बिगड़ी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, इसके बाद मेडिकल स्टाफ ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तबियत बिगड़ती चली गई और सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई। युवक की पिता की कोरोना रिपोर्ट भी शुक्रवार की रात पॉजिटिव आई है, उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी और बच्चे अभी इंदौर में हैं।
परिजन को होम क्वारैंटाइन किया 
         छिंदवाड़ा के अपर कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि युवक की पत्नी और बच्चों को जानकारी भेजी गई है। युवक की बुआ, चाची और बहनों को भी होम क्वारैंटाइन किया गया है। 
मप्र : अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 165 हुई 
           प्रदेश में कोरोना के 45 नए मामले सामने आए। सबसे ज्यादा इंदौर में 26 (5 बेटमा के शामिल) पाए गए। इनमें एक ही परिवार का 12 साल का लड़का और साढ़े तीन साल की बच्ची भी शामिल है। भोपाल में भी छह और पॉजिटिव मिले हैं। इनमें चार जमाती, एक पुलिस आरक्षक और 19 वर्षीय एक युवक है। यहां अब 15 काेरोना पाॅजीटिव हो गए हैं। अब प्रदेश में 164 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसमें अकेले इंदौर में 115 मरीज शामिल हैं। 
मप्र में मरने वालों की संख्या 11 हुई
24 मार्च - उज्जैन की रहने वाली 65 वर्षीय महिला की मौत।
25 मार्च - इंदाैर के रानीपुरा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा।
27 मार्च - उज्जैन में 34 साल के बैटरी व्यवसायी की मौत। इनकी रिपोर्ट मौत के दो दिन बाद पॉजिटिव आई।
29 मार्च - खरगोन के 62 वर्षीय बुजुर्ग की माैत। इनकी रिपाेर्ट मौत के दो दिन बाद आई
30 मार्च - इंदौर के चंदन नगर की 49 वर्षीय जरीन बी ने दम तोड़ा।
30 मार्च - इंदौर एमआर-9 की राजकुमार कॉलोनी के 41 वर्षीय युवक की मौत।
02 अप्रैल - इंदौर मोती तबेला निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की एमवाय अस्पताल में मौत हुई 
02 अप्रैल - इंदौर खजराना क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा।
04 अप्रैल - इंदौर एमवाय अस्पताल में भर्ती 80 साल की महिला।
04 अप्रैल - इंदौर एमवाय अस्पताल में भर्ती 42 साल का पुरुष।
04 अप्रैल - छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती 33 साल के युवक की मौत।

No comments:

Post a Comment