HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 12 March 2020

भाजपा किसान मोर्चा ने कलेक्टर को विद्युत वितरण समय परिवर्तन करने हेतु सुझाव पत्र दिया

भाजपा किसान मोर्चा ने कलेक्टर को विद्युत वितरण समय परिवर्तन करने हेतु सुझाव पत्र दिया

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
             धार - भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जिले में विद्युत वितरण समय परिवर्तन करने हेतु कलेक्टर  श्रीकांत बनोठ को सुझाव पत्र  सौंपा जिसमें मांग की गई की क्षेत्र में किसानों की फसल पक कर तैयार हो रही हैं।दिन के समय हवा ज्यादा चलती है। इससे विद्युत फाल्ट का खतरा ज्यादा बढ़ जाता हैं और इस कारण से कई बार गेंहू  की खड़ी फसल में आग लग जाती हैं।जिससे किसानों को भारी नुकसान होता है। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट ने बताया की विद्युत वितरण का समय परिवर्तन कर इसे रात में समय बढ़ाया जाये और दिन के समय सप्लाई बंद 15 अप्रैल तक रखा जाए।जिससे किसान इस खतरे से बच सकते हैं क्योंकि सावधानी में ही समाधान है। इस अवसर पर मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष अमृत पाटीदार सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा संजय शर्मा ने दी।

No comments:

Post a Comment