HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 6 March 2020

धार जिले के कागदीपुरा शासकीय प्राथमिक विद्यालय शिक्षक और बच्चे दोनों होनहार- कमिश्नर बोले वेल डन

धार जिले के कागदीपुरा शासकीय प्राथमिक विद्यालय  शिक्षक और बच्चे दोनों होनहार- कमिश्नर बोले वेल डन

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार समाचार पत्र 
          धार - 5 मार्च 2020/  शासकीय प्राथमिक विद्यालय कागदीपुरा में पहुंचे कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने शिक्षक सुभाष यादव द्वारा किए गए शिक्षण पद्धति में बदलाव का डेमो देखा और कहा वेल डन। 
          कलेक्टर श्रीकांत बनोठ साथ थे। उल्लेखनीय है शिक्षक सुभाष  यादव ने जो शिक्षण पद्धति में यहां प्रयोग किए हैं वे देश और प्रदेश में चर्चा का विषय बने हैं। 
             श्री यादव ने गणित विज्ञान हिंदी अंग्रेजी आदि विषयों को खेल खेल में रोचक ढंग से बच्चों को पढ़ा कर बताया प्रश्न पूछे और सही उत्तर भी सुनें। ज्ञात रहे कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने संभाग के सभी जिलों के प्रत्येक संकुलों में एक-एक प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने की मुहिम छेड़ रखी है। इसके चलते कलेक्टर श्री बनोठ द्वारा जिले के 222 विद्यालयों को विभिन्न अधिकारियों को गोद दिया गया है। अधिकारीगण इन शालाओं का निरीक्षण कर इन्हें सर्व सुविधा युक्त बनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। जिला पंचायत सीईओ संतोष वर्मा सहित अधिकारी साथ थे।

No comments:

Post a Comment