HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 17 March 2020

20 घंटे में दूसरी बार राज्यपाल से मिले शिवराज; कहा- कुछ अधिकारी सरकार के इशारे पर काम कर रहे, मैंने लिस्ट बना ली है, बख्शूंगा नहीं

20 घंटे में दूसरी बार राज्यपाल से मिले शिवराज; कहा- कुछ अधिकारी सरकार के इशारे पर काम कर रहे, मैंने लिस्ट बना ली है, बख्शूंगा नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की फ्लोर टेस्ट की मांग पर मुख्यमंत्री, विधानसभा स्पीकर और राज्यपाल से 24 घंटे में जवाब मांगा
भाजपा का दावा- सरकार अल्पमत में है; कांग्रेस बोली- हमारे 16 विधायक बंदी, राज्यपाल भाजपा के इशारे पर काम कर रहे
नरोत्तम मिश्रा ने कहा- पुत्रमोह में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार और एक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरे देश में कांग्रेस को डुबा दिया
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
                     भोपाल -  मध्य प्रदेश में सत्ता के लिए शुरू हुआ संघर्ष अब कानूनी दांव-पेंच में उलझता नजर आ रहा है। दोपहर करीब 4 बजे भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा राजभवन पहुंचे। बीते 20 घंटे में भाजपा नेताओं की राज्यपाल से यह दूसरी मुलाकात है। नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने अल्पमत ली कमलनाथ सरकार द्वारा की जा रही संवैधानिक नियुक्तियों पर रोक लगाने की मांग की। शिवराज सिंह ने कहा कि कुछ अधिकारी सरकार के कहने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसे अधिकारियों की लिस्ट बना रहे हैं और उन्हें बख्शेंगे नहीं।
              शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कमलनाथ सरकार ने इतनी तबाही और बर्बादी की कि उनके 16 विधायकों को इस्तीफा देना पड़ा। राज्य सरकार अल्पमत में है। इसके बाद भी संवैधानिक पदों पर नियुक्ति कर रही है। ये नियुक्तियां असंवैधानिक हैं। मामले की सुनवाई सु्प्रीम कोर्ट में होने जा रही है। हमने राज्यपाल से अनुरोध किया कि इन नियुक्तियों को रोका जाए।
रातोंरात चीफ सेक्रेट्री बदले जा रहे हैं- चौहान
              उन्होंने कहा- रातोंरात चीफ सेक्रेटरी बदले जा रहे हैं। चीफ सेक्रेट्री के पद पर दागी अफसर की नियुक्ति की गई। बिजली नियामक आयोग अध्यक्ष के पद पर भी ऐसे ही अधिकारी की नियुक्ति की कोशिश कर रही है। दरअसल, कमलनाथ सरकार का टाइम काटू कार्यक्रम चल रहा है। विधायक बंधक नहीं हैं। वे खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उनका दम कमलनाथ सरकार में घुटता है। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया है। यह कोई साधारण बात नहीं है।
हमने अविश्वास प्रस्ताव का कोई नोटिस नहीं दिया- चौहान
              चौहान ने कहा- हमने अविश्वास प्रस्ताव का कोई नोटिस नहीं दिया है। जब राज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है तो हम क्यों अविश्वास प्रस्ताव का कहेंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि इन नियुक्तियों की जानकारी राज्यपाल तक की जानकारी नहीं है। हम इसकी शिकायत करने राज्यपाल के पास गए थे। ऐसी कौनसी कयामत आ रही थी जो आधी रात को चीफ सेक्रेट्री को चार्ज दिलाया गया।
24 घंटे में कमलनाथ सरकार द्वारा की गईं नियुक्तियां
                 कांग्रेस नेता शोभा ओझा को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। जेपी धनोपिया राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष बनाए गए। गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष बनाए गए। अभय तिवारी मध्य प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष बनाए गए। सोमवार को एम गोपाल रेड्डी को मप्र का नया मुख्य सचिव बनाया गया। उन्होंने सोमवार रात को ही चार्ज ले लिया। निवर्तमान मुख्य सचिव सुधि रंजन मोहंती को प्रशासन अकादमी का डीजी बनाया गया है।  
कोर्ट ने राज्यपाल-मुख्यमंत्री और स्पीकर से 24 घंटे में जवाब मांगा
               इससे पहले, भाजपा फ्लोर टेस्ट कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। कोर्ट ने मंगलवार को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा स्पीकर को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। इस मामले में बुधवार को 10:30 बजे फिर सुनवाई होगी। अब मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली से आए पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक और संसदीय कार्य मंत्री गोविंद सिंह के साथ कानूनी मसले पर चर्चा की। सुबह 11 बजे के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायकों के सीएम हाउस पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। 
               इससे पहले सोमवार शाम भाजपा ने 106 विधायकों की राज्यपाल के सामने परेड कराई थी। फिलहाल, पार्टी के सभी विधायक सीहोर के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं। इससे पहले भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कांग्रेस विधायक खुद बोल रहे हैं कि कमलनाथ सरकार छिंदवाड़ा (सीएम के गृहनगर) तक सिमट चुकी है। उन्होंने पुत्रमोह में पूरी सरकार को डुबा दिया। एक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तो पुत्रमोह में देश के अंदर कांग्रेस को डुबा दिया।

No comments:

Post a Comment