HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday, 29 February 2020

वन मंत्री उमंग सिंघार धार जिले का दौरा कार्यक्रम

वन मंत्री उमंग सिंघार धार जिले का दौरा कार्यक्रम

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार समाचार पत्र 
              धार -  29 फरवरी  2020/ प्रदेश के वन मंत्री उंमग सिंघार 3 मार्च से 10 मार्च तक जिले के दौरे पर आ रहे है। प्राप्त कार्यक्रम अनुसार श्री सिंघार 3 मार्च को प्रातः 11 बजे ग्राम नरवाली में तथा दोपहर 3 बजे ग्राम अवल्दामान में भगोरिया कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रात्रि विश्राम धार करेंगे। वे 4 मार्च को दोपहर 2 बजे धार से प्रस्थान कर 2.30 बजे ग्राम सलकनपुर भगोरिया कार्यक्रम में शामिल होकर धार रात्रि विश्राम करेंगे। 
                    वन मंत्री श्री सिंघार 5 मार्च को दोपहर 12 बजे ग्राम सेमलीपुरा, 3 बजे ग्राम खोड में भगोरिया कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रात्रि विश्राम गंधवानी करेंगे। 6 मार्च को दोपहर 12 बजे गंधवानी के ग्राम बिल्दा, दोपहर 2 बजे ग्राम अमझेरा, 7 मार्च को दोपहर एक बजे ग्राम बलेडी, 3 बजे जीराबाद, 8 मार्च को प्रातः 11.30 बजे ग्राम पाचपिपल्या, दोपहर एक बजे ग्राम टाण्डा तथा 3 बजे गंधवानी में भगोरिया कार्यक्रम में शामिल होकर गंधवानी रात्रि विश्राम करेंगे। 9 मार्च को दोपहर 2 बजे बाग तथा 10 मार्च को रात्रि 7 बजे ग्राम केशवी एवं 8.30 बजे ग्राम गंगानगर में भगोरिया कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रात्रि विश्राम धार करेंगे।  

No comments:

Post a Comment