HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 18 February 2020

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिव्यांग चित्रकार आयुष कुण्डल ने पैरों से बना चित्र भेंट किया

 पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिव्यांग चित्रकार आयुष कुण्डल ने पैरों से बना चित्र भेंट किया  

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान बोले  दिव्यांग आयुष मेरा  बेस्ट फ्रेंड है 


संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
              भोपाल  - पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने निज निवास भोपाल में दिव्यांग चित्रकार आयुष कुण्डल बड़वाह जिला खरगोन से सौजन्य भेंट की। पूर्व मुख्यमंत्री ने आयुष से 20 मिनट चर्चा की जिसका जवाब माता सरोज कुंडल ने दिया।  आयुष कुंडल ने शिवराज सिंह जी को पैरों से बना चित्र भी भेंट किया। उन्होंने उज्जवल भविष्य की शुभकामनांए दी और  कहा कि यह मेरा बेस्ट फ्रेंड है।
                 दिव्यांग आयुष मुलतः बड़वाह जिला खरगोन मध्यप्रदेश का रहने वाले हैं माता का नाम सरोज कुंडल  पिता पीयूष कुंडल  है। मामा धार निवासी संजय शर्मा ने बताया की आयुष कुण्डल को जन्म के समय ऑक्सीजन की कमी होने के कारण बोल चल और अपने हाथों से कुछ कर नहीं सकता लेकीन भगवान ने उसे पैरों में ऐसी कला दी की वह वह बहुत ही सुन्दर पेंटिंग व चित्रकारी कर लेता है। 
               दिव्यांग चित्रकार आयुष कुण्डल की माता ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बताया की आयुष का सपना है की वह  प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी से मिल कर उन्हें अपने पैरो से बनी मोदी जी की पेंटिंग भेंट करू। 
              इस अवसर पर  दिव्यांग चित्रकार आयुष कुण्डल के मामा संजय शर्मा व विकास शर्मा ,लाखन सिंह नवासा ,राधेश्याम निगम उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment