HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 19 February 2020

जिला स्तरीय युवा सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव संपन्न,उत्कृष्ट युवा मंडल को खेल सामग्री किट भेंट कर प्रोत्साहित किया

जिला स्तरीय युवा सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव संपन्न,उत्कृष्ट युवा मंडल को खेल सामग्री किट भेंट कर प्रोत्साहित किया 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
          धार - नेहरू युवा केन्द्र धार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला स्तरीय युवा सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव संपन्न हुआ।
              कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अपर न्यायाधीश श्री राजाराम बड़ोदिया विशेष अतिथि पर्यावरण प्रेमी डॉ अमृत पाटीदार व जिला खेल अधिकारी  हेमंत सुबीर , अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र जिला युवा समन्वयक श्रीमती तारा पारगी मंचासीन थे।
             सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद के चित्र पर विधिवत पूजन कर सरस्वती गीत के साथ शुभारंभ किया गया। जिला युवा समन्वयक श्रीमती तारा पारगी ने बताया की नेहरू युवा केन्द्र धार द्वारा जिला स्तरीय महोत्सव में जिले के सभी विकासखंडों से लगभग सौ युवा मंडल के प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय सेवाकर्मी सदस्य सहित अनेक सामाजिक संगठन पदाधिकारी की सहभागिता रही।केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं खेल - कूद प्रतियोगिता आयोजित करते हैं। 
                  सांस्कृतिक महोत्सव में 15 टीमों भाग लिया था जिसमें प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान रही सभी टीम  को अतिथियों द्वारा मोमेंटो व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। जिले के पंजीकृत उत्कृष्ट युवा मंडल को खेल सामग्री किट भेंट कर प्रोत्साहित किया।
               इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस सदस्य, नव पदस्थ जिला युवा समन्वयक  स्वप्निल देशमुख , जिला उद्योग विभाग से ओम प्रकाश बोरीवाल, केशर सिंह चौहान राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी,  शशांक शुक्ला बैंक प्रबंधक ,सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा, लेखा शर्मा, योगेश मालवीय, अर्चना मुकाती, सलोनी राठौर,किशोर डावर,आशीष बौरासी,जितेंद्र अग्निहोत्री ,किरण सुनेरिया, विशाल डामेक,निवेदिता शर्मा  सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
            कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष चौहान व आभार नव पदस्थ जिला युवा समन्वयक स्वप्निल देशमुख ने किया । यह जानकारी लेखापाल किरण यादव ने दी।

No comments:

Post a Comment