HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 6 December 2019

विश्व वालिन्टीयर दिवस पर लायंस क्लब धार द्वारा दानदाताओं का सम्मान

विश्व वालिन्टीयर दिवस पर लायंस क्लब धार द्वारा दानदाताओं का सम्मान

55 कुष्ट रोगियों के बच्चो को स्वेटर्स व 70 खिलाडियों को खेलकूद सामग्री वितरण
संजय शर्मा संपादक 
हैलो  धार पत्रिका 
            धार- लायंस क्लब धार द्वारा विश्व स्वयं सेवक दिवस का आयोजन किया गया। लायंस अंत्योदय रसोई पर आयोजित हुए इस सेवा कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीकांत बनोठ न.पा अध्यक्ष पर्वत सिंह चौहान व एस.डी.एम विरेन्द्र कटारे अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 
           कार्यक्रम का उध्देश्य रसोई में अन्नदान में सहयोग करने वाले दानदाताओं व अन्य क्षेत्र में सेवा करने वाले स्वयं सेवको का सम्मान करना व जरूरतमंद विद्यार्थियों, खिलाडियों, वृध्दजनों व बेसहारा महिलाओं को सहयोग करना था। 
               मंचीय कार्यक्रम में लायंस क्लब पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का मालाओं से स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष आशीष चौहान ने दिया। खेल अधिकारी हेमंत सुविर ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। 
            तदउपरांत कार्यक्रम में आमंत्रित अन्नदाता श्रीमती शोभा टोंग्या, प्रवीण मोड, योगेन्द्र भट्ट, मोहन कामदार रानीपुरा, डाॅं संजय निगम श्री श्री ज्ञान मंदिर के विनोद चैहान फुटबाॅल कोच लखन भाटिया, धीरेन्द्र आदि को श्रेष्ठ स्वयं सेवक का अतिथियों ने अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया। 
            सम्मान समारोह के उपरांत कार्यक्रम में आमंत्रित कुष्ट रोगियों के 55 विद्यार्थियों को लायंस क्लब के सहयोग से स्वेटर्स व खेलकुद सामग्री एवं 15 महिलाओं को साडियां वितरित की गई। 
              अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के सहयोग से 60 खिलाडियों को फुटबाल, फुटबाल जुते व अन्य खेल सामग्री सहित 20 वृध्दजनों को केरम, शतरंज, आदि मनोरंजन सामग्री बांटी गई। कार्यक्रम में रेडक्रास के सहयोग से संचालित लायंस आरोग्य पैथाॅलाजी द्वारा निशुल्क ब्लड गु्रप, शुगर, ब्लड प्रेशर स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जिसमें 70 खिलाडियों की खुन की जांच की गई। 
            सही मायने में विश्व वालिन्टीयर दिवस की सार्थकता को इस आयोजन में पुरा करने का प्रयास किया था जो लायंस व नगरपालिका की टीम की मेहनत में सफल रहा।
          डाॅं संजय निगम, डाॅ नंदिता निगम - अपनी माताजी की तेरहवी का कार्यक्रम सपरिवार रसोई में दान देकर 400 लोगो को भोजन कराया। परिवार के अन्य लोगो को अन्नदान हेतु पे्ररित करते है। 
          श्रीमती शोभा टोंग्या (शिक्षिका) - शिक्षक दिवस पर गुरू पुर्णिमा या अन्य अवसरों पर अध्ययनरत विद्यार्थियों को रसोई लाना, उन्हें अपनी बचत में से दान हेतु प्रेरणा, बच्चो को मानव सेवा हेतु जागरूक करना एवं जरूरतमंदो की सेवा बच्चो से करवाना ताकि वे सामाजिक दायित्व को समझे। 
            मोहन गिरधारी जी कामदार रानीपुरा - रानीपुरा के मध्यमवर्गीय किसान मोहन कामदार प्रतिदिन अपनी सब्जियां मंडी बेचने आते है विगत 1 वर्ष से वे अपनी सब्जियां बहुत कम किमत या निशुल्क रसोई को दान देते है। अपनी उपज का 1 हिस्सा वे रसोई को दान कर खुश होते है। 
          सतीश मोड - अपने पिता श्री रमणलाल मोड जो 3 माह पूर्व एक एक्सीडेंट के बाद परलोक सिधार गयें थे। उनकी तेरहवी पर रसोई में भोजन कराया व प्रतिमाह उनकी तिथि 6 तारीख को वर्ष भर जरूरतमंदो हेतु अन्नदान का संकल्प लिया था जो पुरी निष्ठा से पुरा कर रहे है। 
          विनोद चौहान - श्री श्री ज्ञान मंदिर धार के प्रभारी विगत कई वर्षो से गरीब बच्चो को मुफ्त या थोडे रूपयें में शिक्षा देने का बडा कार्य कर रहे है। 1 वर्ष पूर्व उनकी संस्था के सहयोग से कुष्ट रोगियों के आनंद आश्रम में गरीब बच्चो का विद्यालय खोला। 
      योगेन्द्र भट - रिटायर्ड शासकीय सेवक जिनकी उम्र 72 वर्ष है प्रतिमाह अपनी पेंशन में से 500 रू का का दान रसोई में जरूरतमंदो के भोजन हेतु दान करते है एवं दूसरो को भी प्रेरित करते है। 

No comments:

Post a Comment