HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 1 December 2019

धार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष कुलदीपसिंह बुंदेला बने हैं आज विशाल रैली

धार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष कुलदीपसिंह बुंदेला बने हैं आज विशाल रैली 

दिग्विजय सरकार में पहली बार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष बने बुंदेला को अब कमलनाथ ने फिर दिया माैका
संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
         धार - जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष कुलदीपसिंह बुंदेला बने हैं। इससे पहले बुंदेला 2003 तक दिग्विजय सरकार में इस पद पर रह चुके हैं। तब ये 28 साल के थे। 15 साल बाद प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुन: कुलदीप को यह जिम्मेदारी सौंपी है। क्योंकि कुलदीप सहकारिता क्षेत्र में पुराने अनुभवी माने जाते हैं । 
             आज निकलेगी रैली : बुंदेला के अध्यक्ष बनने पर सोमवार को रैली निकलेगी। सुबह 9 बजे पीथमपुर से रैली शुरू होगी धार नौगांव पहंुचेगी। प्रवक्ता पन्नालाल बाथम ने बताया रैली में वनमंत्री उमंग सिंघार, नर्मदा घाटी पर्यटन मंत्री सुरेंद्रसिंह बघेल, बदनावर विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, प्रताप ग्रेवाल, पांचीलाल मेढ़ा, डाॅ. हीरालाल अलावा, नपाध्यक्ष पर्वतसिंह चौहान सहित संगठन पदाधिकारी, जिपं सदस्य, जनपद सदस्य व पार्षद शामिल होंगे। 

No comments:

Post a Comment