HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 29 December 2019

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा विकासखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित विजेता को पुरस्कृत किया गया

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा विकासखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित विजेता को पुरस्कृत किया गया

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार समाचार पत्र 
            धार - ग्राम तिरला में युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार का उपक्रम नेहरू युवा केन्द्र धार द्वारा विकास खंड स्तरीय कबड्डी , खो - खो , दौड़ एवं रस्सा कस्सी खेल प्रतियोगिता का आयोजन तिरला विकासखंड के शा .उत्कृष्ट विद्यालय परिसर मैदान पर किया गया।
                   इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र श्रीमती तारा पारगी, जिला महासचिव उमावि शिक्षक संघ  दशरथ सिंह सौलंकी, विशेष अतिथि पत्रकार  संजय शर्मा,व्यायाम शिक्षक  देवेंद्र बुंदेला व अध्यक्षता श्रीमती लेखा शर्मा व्यक्ति विकास संस्थान , समशेर सर उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन नेहा जैन ने किया।
                    खेल कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी बालक विजेता,घोड़ा बाव उप विजेता, कबड्डी बालिका विजेता प्रेम नगर, उपविजेता गंगानगर रही।100 मीटर दौड़ अनिल अंतर सिंह प्रथम स्थान और छगन उमराव द्वितीय स्थान,रस्सा कस्सी में पवन शेतान प्रथम ,प्रकाश दिवान द्वितीय स्थान पर रहा। अतिथि द्वारा सभी विजेता को टीशर्ट ,सर्टिफिकेट और शिल्ड मोमेन्टो भेंट कर पुरस्कृत किया गया ।

No comments:

Post a Comment