HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 18 December 2019

जीवन में आपको हर अपना छोड़ सकता है पर भगवान कभी नही इसलिए प्रेम सिर्फ भगवान से करो - जया किशोरी

जीवन में आपको हर अपना छोड़ सकता है पर भगवान कभी नही इसलिए प्रेम सिर्फ भगवान से करो - जया किशोरी

कथा के छठवें दिन  भगवान कृष्ण की बचपन की  लीलाओं का वर्णन व कृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो  धार पत्रिका 
             धार-  शहर में कलमखेड़ी के निकुंभ परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा हो रही  है जिसमे भारत की मशहूर भागवत वक्ता जया किशोरी जी द्वारा 13 दिसंबर से धार में भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है! 19 दिसंबर को कथा का विराम दिवस होगा! जया किशोरी जी ने बताया कि अगर किसी इंसान ने 6 दिन तक भागवत नहीं सुनी हो और वह इंसान सातवें दिन विराम दिवस पर भागवत सुन ले तो उसे सातों दिन सुनी हुई भागवत का पूर्ण लाभ प्राप्त होता है!
           पंडाल में बैठे श्रोताओं से उन्होंने अपील की कि कोशिश करें कि कल भागवत कथा में अनुपस्थिति ना हो! कथा के छठवें दिन की शुरुआत जय जय राधा रमण हरि बोल भजन के साथ हुई!
                  भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की बचपन की लीलाए अद्भुत है! आज के वर्तमान समय में हम खुद ही कृष्ण लीलाओं का मजाक उड़ा रहे है! यदि हम खुद ही अपने भगवान की लीलाओं का मजाक उड़ाएंगे तो कोई दूसरे धर्म का व्यक्ति कैसे उनका सम्मान करेगा! इसलिए कोई भी व्यक्ति कृष्ण की किसी भी लीला का मजाक या चुटकुला ना बनाएं! भगवान कृष्ण की रासलीला के बारे में उन्होंने कहा कि इंसान रासलीला में काम को देखता है! लेकिन वास्तविक रूप से रासलीला में काम कभी होता ही नहीं!
                 बुधवार को सुनाएं प्रसंगों में सबसे खास प्रसंग भगवान कृष्ण के मित्र उद्धव व गोपियों का प्रसंग था! जया किशोरी जी के अनुसार गोपी उद्धव प्रसंग भागवत का ह्रदय प्रसंग है! जिस तरह से शरीर में दिल का महत्व होता है ठीक उसी तरह भागवत में गोपी उद्धव प्रसंग का महत्व है! प्रसंग के बीच में उन्होंने कुछ भजन भी श्रोताओं को सुनाए! किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए ...जुबा पे राधा राधा राधा नाम हो जाए ...भजन जब उन्होंने गाया तो पूरा पांडाल झूम उठा जया किशोरी द्वारा गाए भजनों में यह उनका सबसे प्रसिद्ध भजन है!
              भगवान की विशेषताओं को जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि कि दुनिया में आपको कोई भी छोड़ सकता है पर भगवान कभी नहीं छोड़ सकता  इसलिए प्रेम करो तो भगवान से प्रेम करो इंसान से नहीं !उन्होंने कहा जीवन  किसी का हक मत मारो वह धन का हक हो या भोजन का या कोई और अन्य! अगर हम ऐसा करेंगे तो दरिद्रता हमारे समीप आएगी !बुधवार को सुनाएं प्रसंगों में कृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग भी था इस प्रसंग का पंडाल उपस्थित श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया और इस प्रसंग के समापन के बाद ही छठे दिवस की कथा का विराम हो गया!

जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने की भागवत आरती
                  जया किशोरी जी भारत की प्रसिद्ध व जानी-मानी भागवत वक्ता है !यही कारण है कि उनकी भागवत को सुनने के लिए धार शहर के अलावा आसपास के गांवों शहरों व दूरदराज से भी लोग आ रहे है! इन आने वाले लोगों में आम लोगों के अलावा कुछ विशिष्ट लोग भी होते हैं₹ जो कि भागवत का श्रवण करते हैं!
    कथा के छठवें दिन पुलिस अधीक्षक धार आदित्य प्रताप सिंह सिंह भागवत सुनने के लिए आए भागवत उन्होंने भागवत प्रारंभ होने से पहले भागवत आरती की! मंच से जया किशोरी जी द्वारा एसपी आदित्य प्रताप सिंह का सम्मान भी किया गया! और सांय काल  युवा नेता पंडित विश्वास पांडे एवं  निकुंभ परिवार द्वारा भागवत आरती की गई। जानकारी नितिन सिंह परिहार द्वारा दी गई है!

No comments:

Post a Comment