HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 17 December 2019

हमारे प्रेम में बहुत शक्ति होती है ऐसा प्रेम करो की भगवान खींचे चले आए- जया किशोरीजी

हमारे प्रेम में बहुत शक्ति होती है ऐसा प्रेम करो की भगवान खींचे चले आए- जया किशोरीजी

कथा का यह पांचवा दिन जया किशोरी जी के मधुर भजनों के नाम रहा

भागवत कथा का पांचवा दिन रहा  जया किशोरी जी के भजनों के नाम
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका
              धार - अच्युतम केशवम... कृष्ण दामोदरम ...राम नारायणम... जानकी वल्लभम.... भजन से शुरू हुई जया किशोरीजी के पांचवें दिन की भागवत कथा का समापन भी मीठे रस से भरी ओ... राधा रानी लागे महारानी लागे... भजन के साथ ही हुआ! कलमखेड़ी के निकुंभ परिवार द्वारा धार में करवाई जा रही श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को पांचवा दिन था! कथा का यह पांचवा दिन जया किशोरी जी के मधुर भजनों के नाम रहा! जया किशोरी जी के गाए हुए भजनों में अच्युतम केशवम ..कृष्ण दामोदरम, नजर लग जाए रे...जुलम होय जाए, हठ पकडे नंदलाला ...मैया ला दे मोहे चंदा, राधिका गोरी से... बिरज की छोरी से, तेरो लाल यशोदा छल गयो रे... मेरो माखन चुराकर बदल गयो रे, मुझे ऐसी लगन तू लगा दे ...मैं तेरे बिन पल ना रहूं ..दिल में प्रेम वाला दीप जला दे, मीठे रस से भरी  राधा रानी लागे... मने कारो कारो जमुना जी रो पानी लागे विशेष रूप से शामिल थे! जया किशोरी जी द्वारा गाए भजनों का श्रोताओं ने भरपूर लुत्फ उठाया !
                    उन्होंने जब भी कोई भजन गाया तो श्रोतागण उस भजन को गुनगुनाने के साथ ही नाचने लगे! मंगलवार को पांडाल का माहौल पूरी तरह संगीतमय था! भजनों के अलावा जया किशोरी जी ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का भी वर्णन किया इन लीलाओं में नंद उत्सव,पूतना प्रसंग शिव जी द्वारा कृष्ण के दर्शन, भगवान कृष्ण की माखन चोरी सहित कुछ अन्य प्रसंग भी शामिल थे! कथा के छठे दिन कृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग प्रमुख रहेगा वह कथा का समय दोपहर 12:00 से 4:00 तक रहेगा यह जानकारी नितिन सिंह परिहार द्वारा दी गई!
गाय भगवान कृष्ण के वक्त भी थी और आज भी है
                  अपने भजनों व कृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंग के बीच में ही जया किशोरी जी ने गाय के महत्व को विशेष रुप से समझाया !उन्होंने कहा   गाय भगवान के वक्त भी थी और आज भी है! हमें गाय का महत्व समझना होगा! हम गाय को गौ माता क्यों कहते हैं हमें यह भी जानना होगा! गाय विश्व में एकमात्र ऐसा प्राणी है जिसकी हर एक चीज उपयोगी है! हर घर में प्रतिदिन गाय के लिए रोटी बनना चाहिए व वह रोटी गाय तक पहुंचना भी चाहिए! 
             आज गाय कचरा पॉलिथीन खा रही है जिनसे उनकी मृत्यु हो रही है! यह चीज तभी रुकेगी जब हम रोटियां गाय तक पहुंचाएंगे !हमें गायों की रक्षा भी करना होगी वर्तमान समय में गाय को काटा जा रहा है जोकि बहुत ही निंदनीय कार्य है! ऐसा कहा जाता है कि जब गाय को तकलीफ होती है तो वह तकलीफ सीधे भगवान तक जाती है! इसलिए हर इंसान को गौ माता  की सेवा जितनी हो सके उतनी ही सेवा करना चाहिए!
इन प्रमुखों ने सुनी भागवत
                     जया किशोरी जी भारत के प्रसिद्ध भागवत वक्ताओं में से एक है! यही कारण है कि धार शहर में चल रही है उनकी भागवत कथा को सुनने के लिए धार के आस पास के क्षेत्रों के अलावा इंदौर, देवास ,उज्जैन व अन्य शहरों से भी लोग आ रहे है! साथ ही आम लोगों के अलावा प्रतिदिन कोई न कोई विशेष व्यक्ति भी जया किशोरी जी के भागवत सुनने आ रहा है 
                मंगलवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम व जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रहलाद सिंह ,राजाराम डांगी  जिला जेल अधीक्षक रतलाम ,विजेता त्रिवेदी कांग्रेस नेत्री,
संजय शर्मा संपादक हैलो धार पत्रिका ,ने भी भागवत का श्रवण किया व कथा  विराम पर भागवत आरती भी की!

No comments:

Post a Comment