HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 26 November 2019

भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण सामूहिक रूप से सुना

भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण सामूहिक रूप से  सुना

संजय शर्मा संपादक 
हैलो  धार पत्रिका 
             धार - भारतीय जनता पार्टी द्वारा  अपने केंद्रीय कार्यक्रम के तहत संविधान दिवस के अवसर पर संसद के संयुक्त सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का सीधा प्रसारण  धार नगर के केसरीमल सेनापति और कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना l भाजपा मीडिया प्रभारी  ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 27 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच देशभर के जिला केंद्रों पर बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा l इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल जैन बाबा,  सर्वश्री नंदराम पहलवान, मुन्नालाल राठौर, राजेश हरोड,  सेनापति मंडल अध्यक्ष पार्षद विपिन राठौर, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, जयराज देवडा,  भाजयुमो अध्यक्ष देवेंद्र रावल, पार्षद हुकुम लश्करी, कुसुम राठौर, राजेश सिसोदिया,  पुरुषोत्तम चौहान, दिनेश नायक,  निलेश मंडलोई, हेमेंद्र बोरदीया, सोनिया राठौर, राहुल परमार, भय्यूराम, गौरव जाट, राकेश चौहान, दिनेश खींची, राजेंद्र राठौर, नितिन चौहान, सन्नी होडा, अनिल राठौर, अंकित जैन ,नितिन चौहान राजा निगम, ऐश्वर्य राठौर, भावेश गोस्वामी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे l 

No comments:

Post a Comment