चतुर्थ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस दीर्घायु के लिए आयुर्वेद का आयोजन हुआ
संजय शर्मा
संपादक
हैलो धार पत्रिका
धार - कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने शुक्रवार को यहॉं मगजपुरा में स्थित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में चतुर्थ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस (दीर्घायु के लिए आयुर्वेद) भगवान धनवन्तरी की जंयती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का भगवान धनवन्तरी का विधिवत् पूजन कर शुभारंभ किया। श्री बनोठ ने इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। श्री बनोठ ने पंचकर्म, औषधीय गुण, औषधि पौधे की जानकारी ली और नियमित रूप से योग करने आने वाले लोगों को सम्मानित किया तथा आमजन से अधिक से अधिक आयुर्वेद योग पंचकर्म ( आयुष चिकित्सा पद्धति) अपनाने का आव्हान किया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संतोष वर्मा ने अपने स्वयं के अनुभव आयुर्वेद के उपयोग के बारे में आमजन से अनुभव सांझा किये। इस कार्यक्रम में डॉ भाग्य नावड़े, श्रीमती ममता पाठक ने भगवान धन्वंतरि की बन्दना प्रस्तुत की। डॉ भाग्य श्री ने आयुर्वेद की उत्पत्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ गायत्री मुवेल ने त्रिफला योग के बारे में तथा डॉ दिनेश कर्मा ने आहार विहार दिनचर्या के बारे में , डॉ रमेश चंद्र मुवेल ने आयुर्वेद योगा के महत्व के बारे मे, डॉ कलम सिंह वारिया ने पंचकर्म का महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिला आयुष अधिकारी डॉ हंसा बारिया ने विभाग द्वारा किये जा रहे कार्य एवं आयुर्वेद के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ चंपालाल पंचुरेकर ने किया तथा आभार डॉ नरेंद्र नागर ने व्यक्त किया। इस दौरान आमजन, वरिष्ठ नागरिक ने स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेदिक, होम्योपैथी का लाभ लिया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस.एस. सोलंकी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ एस के सरल, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिता धाहना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment