HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday, 23 October 2019

नेहरू युवा केन्द्र धार के तत्वाधान मे जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

नेहरू युवा केन्द्र धार के तत्वाधान मे जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

 देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर हुई  भाषण प्रतियोगिता
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
             धार - नेहरू युवा केन्द्र धार के तत्वाधान मे देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन जिला कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र धार में किया गया जिसमे से जिले के 13 ब्लाक  से प्रथम स्तर पर चयनित प्रतिभागियो ने भाग लिया और ने.यु.के से जुड़े अन्य युवा भी कार्यक्रम मे उपस्थित हुए। निर्णायक की भूमिका के रूप में  हेमन्त सुबीर जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवक कल्याण विभाग धार एवं संजय शर्मा सामाजिक कार्यकता रहे। 
               आयोजन में  प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियो को रू. 5000/-प्रथम, 2000/-द्वितीय, व  1000/- तृतीय रू की राशि  देकर सम्मानित किया जाएगा। एवं अन्य प्रतिभागियो को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया जावेगा। 
          इस अवसर पर  श्रीमती तारा पारगी जिला युवा समन्वयक व श्रीमती किरण यादव लेखापाल,   भी उपस्थित थे । साथ ही राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवको ने भी अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम मे सहयोग प्रदान किया।जिला स्तरीय भाषण प्रतयोगिता मे प्रथम श्री मनीष चैहान (डही) , द्वितीय,.- सुश्री सविता धाकड ( दसई ) , तृतीय स्थान - सोहन पवार ( नालछा  ) स्थान प्राप्त किया । साथ ही युवा महिलामंडलों  को खेल सामाग्री  वितरण  भी की गई।

No comments:

Post a Comment