HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 29 September 2019

धार नवरात्रि मेले का शुभारंभ विधायक नीना वर्मा,नगरपालिका अध्यक्ष, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया

धार नवरात्रि मेले का शुभारंभ विधायक नीना वर्मा,नगरपालिका अध्यक्ष, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया  

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
             धार -  विधायक श्रीमती नीना-विक्रम वर्मा ने रविवार को यहॉं गढ़ कालिका मंदिर परिसर में नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। 
               क्षेत्रीय विधायक श्रीमती वर्मा, कलेक्टर श्रीकांत  बनोठ, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप  सिंह, अपर कलेक्टर  सोलंकी ने गढ़ कालिका माता का पूजन किया।
                       इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले दुर्गात्सव का गढ़ कालिका माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर विधिवत् शुभारंभ किया। कलेक्टर  बनोठ ने मंदिर ट्रेस्ट द्वारा निर्मित भवन जो वर्तमान में अनुपयोगी है, उन्हे तोड़ने के निर्देश दिए, ताकि मंदिर परिसर की सुन्दरता और अधिक बढ़ सके। श्री बनोठ ने मंदिर परिसर में नवदुर्गा उत्सव के दौरान साफ-सफाई, विद्युत तथा सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए। इसके बाद अतिथियों ने मंदिर परिसर में की गई आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। 
               इस अवसर पर कलेक्टर  श्रीकांत बनोठ, पुलिस अधीक्षक  आदित्य प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर  एस.एस. सोलंकी, सहायक कलेक्टर अमन वैष्णव, नगर पुलिस अधीक्षक  संजीव मूले, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री दिव्या पटेल, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग  ए.एस. भिड़े, डिप्टी कलेक्टर विजय राय, तहसीलदार  भास्कर गाचले, नगरपालिका अध्यक्ष  पर्वतसिंह चौहान, उपाध्यक्ष  कालीचरण सोनवानिया,  मुख्य नगर पालिका अधिकारी  विजय कुमार शर्मा सहित अन्य पार्षद गण, पत्रकार ,  अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment