HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 29 September 2019

गांधीजी की 150 वी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ 2 अक्टूबर को मनावर से

गांधीजी की 150 वी  जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता गांधी  संकल्प यात्रा का  शुभारंभ 2 अक्टूबर को मनावर से

   भाजपा कार्यकर्ता 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जिले में पद यात्रा करेगा
गांधी  संकल्प यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता देश और समाज में संदेश देगे
सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान को जन आदोलन बनेगा
संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका
       धार -  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन ,स्वच्छता, वृक्षारोपण और स्वदेशी को बढावा देने के लिए जो संकल्प भारतवासियों को दिलाया था, उसे केन्द्र की मोदी सरकार योजनाओं और अभियान के माध्यम से पूरा कर रही है। स्वच्छता अभियान और हाल ही में प्रधानमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत की जो कल्पना की है वह गांधीजी के विचारों को मूर्त्तरूप देने का प्रत्यक्ष प्रमाण है। गांधीजी एक व्यक्ति न होकर एक विचार है और यह विचार जनमानस के बीच पहुंचे, इस पवित्र उद्देश्य को लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती से 31 अक्टूबर के बीच प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में निकलने वाली गांधी संकल्प यात्रा ऐतिहासिक और उद्देश्यपूर्ण होगी ।
यात्रा की सफलता हर कार्यकर्ता का दायित्व -  भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राज बर्फा
                भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राज बर्फा  ने बताया की लोकसभा क्षेत्रों में गांधी जी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाली गांधी संकल्प यात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय सांसद करेंगे। इस यात्रा की सफलता का दायित्व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येकपदाधिकारी , जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ताओं पर है। उन्होंने कहा कि यात्रा का मार्ग क्षेत्रीय और भौगोलिक परिदृश्य से ऐसा हो कि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणजन इसमें सहभागिता कर सके। उन्होंने यात्रा के दौरान वृक्षारोपण, स्वच्छता, खादी, स्वदेशी, जैविक खेती को बढावा देने जैसे अनेक मुद्दों पर चर्चा और इन विषयों पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित करेंगे।  यह यात्रा गांधीजी के विचारों को आम जनमानस के बीच पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने यात्रा को लेकर प्रभावी तैयारियां करने की बात पर जोर दिया।
      केंद्रीय नेतृत्व योजना अनुसार धार संसदीय क्षेत्र में सांसद छतर सिंह दरबार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राज बर्फा के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को मनावर से पद यात्रा का शुभारंभ होगा । इसी प्रकार गांधी  संकल्प यात्रा पूरे जिले में प्रमुख कार्यकर्ता पद यात्रा करेंगे । भाजपा कार्यालय में गांधी संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई । बैठक में सांसद छतर सिंह दरबार, जिलाध्यक्ष डॉ राज बर्फा , जिला प्रभारी मनोज सोमानी, पूर्व  जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, देवेंद्र पटेल, पूर्व विधायक करण सिंह पंवार,जगदीश जाट,डॉ शरद विजयवर्गीय, कन्हैयालाल यादव , श्याम नायक,विश्वास पांडे,प्रकाश सावंत उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment