HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 6 August 2019

ग्राम खरसोड़ा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

ग्राम खरसोड़ा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

समझाईस से कई विवादों का हल हो जाता है - न्यायाधीश राजाराम बड़ोदिया 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
                धार -  जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार द्वारा समीप ग्राम खरसोड़ा में  विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री राजाराम बड़ोदिया , अतिथि पर्यावरण प्रेमी  डॉ अमृत पाटीदार , पैरालीगल वालेंटियर्स संजय शर्मा , खरसोड़ा विकास समिति अध्यक्ष विकास शर्मा मंचासीन थे।
               सर्व प्रथम शिविर में  माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दिप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया ।
               मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्री बड़ोदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश में ज्यादातर विवादों का हल सिर्फ़ समझाईस से हर हो सकता है अगर हम किसी भी विवाद को न्यायालय में जाने से पहले समझाईस दोनों पक्षों दे दी जाए तो समय और पैसा दोनों ही बचा सकते है। अगर हमने मध्यस्थता कर किसी पक्ष का सुलह करवा दिया तो दोनों ही पक्ष की जीत मानी जाएगी ।ग्रामीणों में ज्यादातर मामलों में पारिवारिक समस्या , खेत खलिहान या संपत्ति के विवाद होते है। 
              पैरालीगल वालेंटियर्स श्रीमती लेखा शर्मा ने स्कूली बच्चों को शिक्षा अधिकार और गुड टच बेड टच विषयों पर विस्तृत जानकारी दी साथी समूह की महिलाओं को घरेलू हिंसा व महिला अधिकार पर भी बताया। पर्यावरण प्रेमी डॉ अमृत पाटीदार ने कहा कि अगर किसी भी परिवार में पारिवारिक झगड़े हो और वह व्यक्ति कुछ समय के चुप हो जाए या उस स्थान पर से चाल जाए तो भी हम बड़ा विवाद से बच सकते है।
                पैरालीगल वालेंटियर संजय शर्मा ने विधिक सेवा प्राधिकरण किन किन विषयों पर कार्य कर रहा है इस पर विस्तृत जानकारी दी।  
                   शिविर के अंत में न्यायाधीश द्वारा पौधरोपण भी किया गया इस अवसर पर खरसोड़ा स्कूल प्रभारी लक्ष्मी नारायण पाटीदार,पंचायत सहायक सचिव संतोष भूरिया, समिति सदस्य हरीश रघुवंशी, शांतिलाल शर्मा,शिक्षक हिंदू सिंह ,कनक चौहान, दिलीप कटारे,एएनएम संतोष बडोलिया, आशा कार्यकर्ता सुपरवाईजर रामकन्या, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनोरमा शर्मा,नर्मदा बाई दीपिका, लोकेश सहित स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
             कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक महेन्द्र दुबे ने किया व आभार समिति अध्यक्ष विकास शर्मा ने माना।

No comments:

Post a Comment