HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 20 July 2019

लालजी टंडन मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे आनंदीबेन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनाई गईं

लालजी टंडन मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे  आनंदीबेन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनाई गईं

लालजी टंडन भाजपा के वरिष्ठ नेता, 2009 में लखनऊ से सांसद भी रहे
गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल पिछले साल जनवरी में मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनी थीं
संजय शर्मा 
हैलो  धार पत्रिका 
           नई दिल्ली-  भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं मध्य प्रदेश की मौजूदा गवर्नर आनंदीबेन पटेल को उत्तरप्रदेश भेजा गया। टंडन इससे पहले बिहार के राज्यपाल थे। उनकी जगह फागु चौहान की नियुक्ति हुई है। पश्चिम बंगाल में केशरीनाथ त्रिपाठी को हटाकर जगदीप धनखड़ को राज्यपाल बनाया गया। रमेश बैंस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया।
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे राम नाइक और केशरीनाथ त्रिपाठी को फिलहाल कोई प्रभार नहीं दिया गया है।
गवर्नर राज्य
लालजी टंडन मध्यप्रदेश
आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश
जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल
रमेश बैस त्रिपुरा
आर.एन. रवि नागालैंड
फागु चौहान बिहार
टंडन ने अटलजी की सीट से चुनाव लड़ा था
            लालजी टंडन का जन्म 12 अप्रैल 1935 में हुआ। वो भाजपा के एक वरिष्ठ राजनेता हैं। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के 2009 में राजनीति से संन्यास लेने के बाद वो लखनऊ से 2009 में लोकसभा सांसद चुने गए थे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहने वाले टंडन प्रदेश की भाजपा सरकारों में मंत्री भी रहे हैं।
लालजी टंडन का राजनीतिक सफर साल 1960 में शुरू हुआ। मायावती और कल्याण सिंह की कैबिनेट में वह नगर विकास मंत्री रहे। कुछ वर्षों तक वह नेता प्रतिपक्ष भी रहे। टंडन ने जेपी आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
आनंदीबेन पिछले साल बनीं थी राज्यपाल
        21 जनवरी 1941 को जन्मी आनंदी ने जनवरी 2018 में मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। वे राज्य की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। इसके पहले सरला ग्रेवाल मार्च 1989 से फरवरी 1990 तक प्रदेश की राज्यपाल रही थीं। आनंदी 1988 में भाजपा में शामिल हुई। 1995 में शंकर सिंह वाघेला ने जब पार्टी से बगावत की थी, तो उस कठिन दौर में उन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ काम किया। 1998 में गुजरात कैबिनेट में आने के बाद से उन्होंने शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। मई 2014 से अगस्त 2016 तक वे गुजरात की मुख्यमंत्री रहीं। गुजरात विधानसभा चुनाव में न लड़ने के फैसले के बाद पिछले साल जनवरी में उन्हें मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। वे मध्यप्रदेश की दूसरी और कुल 27वीं महिला गवर्नर थीं।

No comments:

Post a Comment