HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 13 July 2019

नेशनल लोक अदालत में कुल 1199 प्रकरणों का निराकरण किया एवं राशि रूपये-7 करोड़ 56 लाख 78 हज़ार 259-के अवार्ड पारित किये

नेशनल लोक अदालत में कुल 1199 प्रकरणों का निराकरण किया एवं राशि रूपये-7 करोड़ 56 लाख 78 हज़ार 259-के अवार्ड पारित किये

 धार में नेशनल लोक अदालत संपन्न 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो  धार पत्रिका 
            धार-  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आज नेशनल लोक अदालत आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धार एवं तहसील विधिक सेवा समितियों द्वारा जिले के न्यायालयों में लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण हेतु किया गया।
            जिला न्यायालय धार में प्रातः 10ः30 बजे नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, द्वारा महात्मा गाॅधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। 
शुभांरभ कार्यक्रम में जिला न्यायालय में  पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ, सचिव अधिवक्ता संघ, न्यायालय में पदस्थ समस्त कर्मचारिगण उपस्थित रहे।
                 शुभारंभ कार्यक्रम उपरांत समस्त न्यायालयों में प्रकरणों के निराकरण संबंधी कार्य प्रारंभ किया गया। नेशनल लेाक अदालत में विभिनन प्रकार के राजीनामा योग्य मामलों और प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सामंजस्य से निराकरण किये जाने के लिए खण्ड़पीठों का गठन किया गया। लोक अदालत के आयोजन में विभिन्न बैंकिंग कंपनियों, पष्चित क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, नगरपालिका परिषद धार द्वारा प्रीलिटिगेशन के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु सक्रिय रूप से भाग लिया गया। 
               आयोजित नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित 4329.प्रकरण निराकरण हेतु रेख गये थे, जिनमें से आपराधिक प्रकरण 26 धारा 138 एनआईएक् 92 मोटर दुर्घटना दावा क्षतिपूर्ति-183 विद्युत अधिनियम-.17  वैवाहिक एवं पारिवारिक प्रकरण .17 सिविल प्रकरण-..31., का निराकरण किया गया तथा राशि  रू..6,48,46,899./- अवार्ड पारित हुआ व कुल 1979. व्यक्ति लाभान्वित हुए।
            साथ ही प्रीलिटिगेशन के कुल .783 . प्रकरण निराकरण हेतु रखे गये, जिनमें बैंक रिकवरी प्रकरण .79.  विद्युत प्रकरण-...406 , जलकर एवं संपत्ति कर-238  बीएसएनएल-  03, नेगोसिबल -03 का प्रकरण का निराकरण किया गया तथा राषि रू....10831360/-अवार्ड पारित हुआ व कुल ..846.. व्यक्ति लाभान्वित हुए।
            नेशनल लोक अदालत में जिन पक्षकारों के मध्य आपसी राजीनामा से प्रकरणों का निराकरण किया गया है उनको वन विभाग की ओर से एक-एक पौधा भेंट किया गया। उक्त कार्यक्रम में समस्त न्यायाधीषगण, जिला अधिवक्ता संघ धार के पदाधिकारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण, पैरालीगल वालेंटियर्स ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा उपस्थित पक्षकारों एवं सम्मानीयगण को मध्यस्थता के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण करने के लिए प्रेरित किया गया। 

No comments:

Post a Comment