HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 4 June 2019

भाजपा किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री का माना आभार सांसद दरबार को पत्र सौंपकर धन्यवाद दिया

भाजपा किसान मोर्चा  ने प्रधानमंत्री का माना आभार सांसद  दरबार को  पत्र सौंपकर धन्यवाद दिया

संजय शर्मा 
हैलो -धार 
            धार-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों को पेंशन योजना की सौगात प्रदान करने के साथ ही छह हजार रुपए वार्षिक सम्मान निधि के प्रावधान में बड़ा संशोधन किया गया है। योजनान्तर्गत दो करोड़ किसानों को मिलने वाले लाभ को बड़ा कर 14.5 करोड़ किसानों तक पहुंचाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। 
                नवगठित केंद्र सरकार में नरेंद्र मोदीजी के द्वारा पहली केबिनेट कीं पहली ही बैठक में अन्नदाता किसान बंधुओं के हित में लिए गए सहासिक और ऐतिहासिक निर्णय का जिले के किसानों ने स्वागत किया है। किसानों ने धार लोकसभा के सांसद छतर सिंह दरबार को प्रधानमंत्री के नाम आभार पत्र सौंपकर धन्यवाद दिया है। 
                जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष राज बर्फा की उपस्थिति एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट के नेतृत्व में किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम सांसद श्री दरबार को आभार पत्र सौंपा। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पटोदिया व श्याम नायक, संभागीय सह  मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कल्याण पटेल, किसान नेता नरेश राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष डॉ शरद विजयवर्गीय व कन्हैया लाल यादव, जिला महामंत्री मनोज सोमानी, नगर अध्यक्ष अनिल जैन ,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सनी रिन, राजेंद्र गर्ग, करण सिंह रावत, अमृत पाटीदार, शिवपाल आर्य, संजय पाटीदार, जगदीश कामदार ,रामेश्वर दांगी ,गंगाराम पाटीदार,अजय फकीरा, प्रजेंद्र भट्ट, सदाशिव बर्फा, राजेश हारोड़, रितेश अग्निहोत्री,किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी  संजय शर्मा,रामदयाल यादव ,रतन पाटीदार ,रीमा राठौर, मंजुला बघेल, अनुसुइया उइके,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
            इस अवसर पर सांसद श्री दरबार ने आभार पत्र प्रधानमंत्री श्री मोदी को प्रेषित करने की बात कही। प्रधानमंत्री के नाम सौंपें आभार पत्र का वाचन किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट ने किया।

No comments:

Post a Comment