HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 2 June 2019

धार कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक का भोपाल तबादला नए कलेक्टर श्रीकांत बनोठ और एसपी आदित्य प्रताप सिंह होंगे

धार कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक का भोपाल तबादला नए कलेक्टर श्रीकांत बनोठ और एसपी आदित्य प्रताप सिंह होंगे

संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
             धार - शनिवार देर रात्रि कमलनाथ  सरकार ने प्रशानिक आईएएस अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक आईपीएस के थोक बंद तबादला सूची जारी की गई जिसमें धार कलेक्टर श्री दीपक सिंह का उप सचिव भोपाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री बिरेन्द्र कुमार सिंह का सहायक महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल किया गया । 
    शाजापुर कलेक्टर श्रीकांत बनोठ अब धार कलेक्टर होंगे श्री बनोठ पूर्व में जिले में सरदारपुर एसडीएम व जिला पंचायत मुख कार्यपाल अधिकारी पद पर रह चुके है । वर्तमान कलेक्टर दीपक सिंह जिला पंचायत सीईओ के बाद दूसरी पारी में कलेक्टर बनकर आए । धार जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में आदित्य प्रताप सिंह भोपाल पुलिस मुख्यालय में सेनानी विशेष शाखा हॉक फोर्स विभाग का कार्य देख रहे थे ।
        आईपीएस श्री प्रताप सिंह पूर्व में इंदौर सीएसपी ,हरदा एसपी मुरैना एस पी ग्वालियर सहित अनेक शहरों में अपनी सेवाएं प्रदान की है।अब धार पुलिस कप्तान के रुप में नई पारी खेलेंगे।

No comments:

Post a Comment