HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 20 May 2019

इस बार धार- महू संसदीय क्षेत्र का मतदान का 75 प्रतिशत हुआ गत चुनाव की तुलना में 11 प्रतिशत बढ़ा

 इस बार धार- महू  संसदीय क्षेत्र का मतदान का 75 प्रतिशत हुआ गत चुनाव की तुलना में 11 प्रतिशत बढ़ा 

लोकसभा क्षेत्र में कुल 17 लाख 84 हज़ार 8 सौ 48  मतदाता है 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
          धार -लोकसभा निर्वाचन के अन्तर्गत 25-धार संसदीय क्षेत्र में 19 मई को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। संसदीय क्षेत्र में 17 लाख 84 हजार 848 मतदाताओं में से 13 लाख 42 हजार 62 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 9 लाख 8 हजार 244 पुरूष मतदाताओं में से 7 लाख 4 हजार 945 पुरूष मतदाताओं और 8 लाख 76 हजार 554 महिला मतदाताओं में से 6 लाख 37 हजार 107 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
     इसमें 50 अन्य मतदाताओं में से 10 अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार संसदीय क्षेत्र में 75.19 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इस बार 11 .04 प्रतिशत मतदान अधिक हुआ,  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सिंह और एसपी बीरेंद्रसिंह, अपर कलेक्टर संतोष टैगोर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रुपेश दिवेदी , पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा , धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा  ने धार के इंदौर नाका बीआरसी भवन  मतदान केंद्र क्रमांक 61 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
धार महू लोकसभा  भाजपा प्रत्याशी दरबार एंव कांग्रेस प्रत्याशी ने परिवार के साथ किया मतदान
       मनावर  /बदनावर- भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार ने पत्नी हेमलता, पुत्री पूजा, पुत्र उदयराजसिंह व बहू सविता के साथ सुबह 7.45 बजे लुन्हेरा सड़क हाईस्कू ल में बने मतदान बूथ पर मतदान कि या। दरबार ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद के आधार पर चुनाव लड़ रही है। 
           कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल ने अपने गृहगांव रुपाखेड़ा में बूथ क्रमांक 9 में पत्नी जिपं सदस्य मोनिका गिरवाल के साथ सुबह मतदान किया
दिव्यांग, गर्भवती और धात्री महिलाओं ने भी किया मतदान 
             ग्राम खांदनबुजुर्ग में 3 मतदान केंद्र हैं। मतदान केंद्र 89 में दोपहर 3 बजे तक 61.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान केंद्र 89 में एक 88 वर्षीय दलिया साईबा ने मतदान किया। इसके अलावा दो विकलांग तथा 8 गर्भवती महिलाएं व धात्री महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान केंद्र 90 में दोपहर 2.30 बजे तक 57.11 प्रतिशत तथा मतदान केंद्र क्रमांक 91 में 62.00 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान धीमी गति से जारी था। इन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया, पानी, आंचल कक्ष, झूला घर, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, सहायक सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। 
                  धार नगर पालिका में स्थापित आदर्श मतदान केंद्र पर 75 वर्षीय दिव्यांग महिला पुखराजबाई पति राजमल निवासी शुक्ला कॉलोनी ने ट्रायसिकल के सहयोग से मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। मतदान केंद्र 59 में फुलियाबाई (90) ने परिजनों के सहयोग से मतदान करने पहुंंची। धार नगर में स्थित मतदान केंद्र 43 में 98 वर्षीय केशरबाई ने व्हीलचेयर से मतदान किया। धार विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 35 में तीन पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया, जहां 71 वर्षीय कलावती कड़ेकर ने परिवार के साथ मतदान करने पहुंची। इसी प्रकार शहर के राजनीतिज्ञ कुलदीप बुंदेला के संयुक्त परिवार में भी तीन पीढ़ी के करीब 24 लोगों ने मतदान किया। बदनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुलथान के मतदान केंद्र क्रमांक 36 पर 102 वर्षीय प्यारसिंह राजावत ने मतदान किया। 
           कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  दीपक सिंह ने बताया कि सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 6 हजार 521 मतदाताओं में से 1 लाख 62 हजार 935 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। जिसमें 1 लाख 3 हजार 409 पुरूष मतदाताओं में से 84 हजार 69 पुरूष मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। इसी प्रकार 1 लाख 3 हजार 109 महिला मतदाताओं में से 78 हजार 865 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। 
             गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 25 हजार 551 मतदाताओं में से 1 लाख 60 हजार 840 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 1 लाख 13 हजार 395 पुरूष मतदाताओं में से 83 हजार 820 पुरूष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी प्रकार 1 लाख 12 हजार 153 महिला मतदाताओं में से 77 हजार 20 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
             कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 21 हजार 204 मतदाताओं में से 1 लाख 60 हजार 876 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 1 लाख 11 हजार 154 पुरूष मतदाताओं में से 83 हजार 855 पुरूष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी प्रकार 1 लाख 10 हजार 40 महिला मतदाताओं में से 77 हजार 20 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
           मनावर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 22 हजार 651 मतदाताओं में से 1 लाख 71 हजार 374 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 1 लाख 12 हजार 47 पुरूष मतदाताओं में से 88 हजार 202 पुरूष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी प्रकार 1 लाख 10 हजार 597 महिला मतदाताओं में से 83 हजार 172 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
             धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 1 हजार 180 मतदाताओं में से 1 लाख 56 हजार 800 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 1 लाख 2 हजार 210 पुरूष मतदाताओं में से 82 हजार 100 पुरूष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी प्रकार 98 हजार 966 महिला मतदाताओं में से 74 हजार 699 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

No comments:

Post a Comment