HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 14 April 2019

भाजपा के छतर सिंह दरबार और कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल बीच होगा रोचक मुकाबला

भाजपा के छतर सिंह दरबार और कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल बीच होगा रोचक मुकाबला

जानिए धार - महू लोकसभा चुनाव 2019 प्रमुख पार्टी भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार राजनीतिक जीवन परिचय 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
         धार - पूरे देश में लोकसभा चुनाव 2019 का चुनावी बिगुल बज चुका है दोनों ही प्रमुख दल अपने अपने मजबूत उम्मीदवार की घोषणा करने में लगे हैं।
         मध्यप्रदेश में 29 सीटों पर चुनाव हो रहा है कांग्रेस अभी तक 28 उम्मीदवार घोषित कर दिये है सिर्फ़ इंदौर सीट की घोषणा शेष है।भाजपा 29 में से 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं शेष की घोषणा भी शिघ्र होने वाली है।
                बात करे धार -महू लोकसभा क्षेत्र की तो यह से भाजपा की और से दो बार सांसद रहे छतर सिंह दरबार 65 वर्षीय को मौका दिया है। वही कांग्रेस से पूर्व जिलापंचायत सदस्य दिनेश गिरवाल 38 वर्षीय को मैदान में उतारा है। यहां पर 19 मई 2019 को वोट डाले  जाएगे और 23 को परिणाम आएगे। 
क्या है वोटों का गणित 
              धार महू लोकसभा क्षेत्र में कुल 17 लाख के लगभग मतदाता  है इस क्षेत्र में कुल 8 विधानसभा क्षेत्र है जिसमें वर्तमान में 6 विधायक कांग्रेस और 2 विधायक भाजपा पार्टी से है। इस लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी समर्थित उम्मीदवार 7 बार विजयी प्राप्त हुई है और भारतीय जनता पार्टी  समर्थित 6 बार सांसद पद पर विजयी प्राप्त हुई है।
               वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में यहा से भाजपा की श्रीमती सावित्री ठाकुर लगभग एक लाख मतों से जीतकर सांसद बनी थी।तब भाजपा के 6 विधायक औऱ कांग्रेस से 2 विधायक मौजूद थे आज उसका बिल्कुल उलटा है । जातिगत समीकरण देखें तो 17 लाख वोटरों में 7 लाख भील समाज 2 लाख भिलाला समाज एंव 40 हज़ार पटेलिया समाज से है जो कि सभी आदिवासी समाज के माने जाते है। अन्य सामान्य वर्ग पिछड़ा वर्ग सहित विभिन्न समाज मिलाकर कुल 7 लाख 50 हज़ार के लगभग वोटर है।

जानिए छतर सिंह दरबार का राजनीतिक जीवन परिचय 
नाम - छतर सिंह दरबार 
पिता - श्री गोपाल सिंह दरबार 
जन्म - 8 जनवरी 1954 
शिक्षा - एम ए
वर्तमान पद - भाजपा अनु.जन जाती राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
पूर्व पद - सरपंच , जनपद पंचायत अध्यक्ष ,दो बार सांसद 11 वीं 14 वीं लोकसभा 
स्थाई पता - ग्राम लुनेरा तह मनवार जिला धार 
जानिए दिनेश गिरवाल  का राजनीतिक जीवन परिचय 
नाम - दिनेश गिरवाल 
पिता - स्व श्री अम्बाराम गिरवाल 
जन्म - 19 फरवरी 1981 
शिक्षा - बी ए 
वर्तमान पद - प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस 
पूर्व पद - नगर महामंत्री छात्रसंघ , ब्लाक महामंत्री भारतीय छात्र संघ , ब्लाक अध्यक्ष छात्र संघ , जिलाध्यक्ष छात्र संघ , लोकसभा महा सचिव युवा कांग्रेस धार महू , लोकसभा अध्यक्ष धार महू क्षेत्र , जिला पंचायत सदस्य धार

No comments:

Post a Comment