HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 21 March 2019

औदीच्य महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवनारायण पटेल ने सामाजिक एकता का संकल्प दिलाया

 औदीच्य महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवनारायण पटेल ने सामाजिक एकता का संकल्प दिलाया 

अखिल भारतीय औदीच्य महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन इंदौर में संम्पन 
संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
            इंदौर - माँ अहिल्या की नगरी इन्दौर में अखिल भारतीय औदीच्य महासभा के तत्वावधान मे  राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया । राष्ट्रीय अधिवेशन  में मुख्य अतिथि पूर्व न्यायधीश माननीय श्री वीरेंद्र ज्ञानी जी ,विशेष अतिधि पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रघु नन्दन शर्मा  जी ,अध्यक्षता अखिल भारतीय औदीच्य महासभा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवनारायण पटेल जी ,अतिधि पूर्व कलेक्टर श्री हीरालाल जी त्रिवेदी ,महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मितुल जोशी मुम्बई ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री शिवनारायण जागीरदार , ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मोहन भाई दवे ,सुश्री ध्वनि शर्मा ,श्री नीरज ओझा,श्री श्याम सुन्दर पंड्या ,श्री आनद प्रकाश व्यास ,श्री गोविंद आचर्य ,श्री रमेश पंड्या,श्री हेम शंकर दीक्षित ,युवा प्रदेश अध्यक्ष सतीष पांडे मंचासीन थे। 
                 सर्व  प्रथम दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया गया एंव अतिथियों का अभिनंदन प्रतीक चिन्ह व शॉल श्रीफल से किया समाज की होनहार बालिका प्रांजली शर्मा ने शिव ताण्डव नृत्य कर सभी का मन मोह लिया   
                    स्वागत भाषण में अखिल भारतीय औदीच्य महासभा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवनारायण पटेल जी ने अपने उद्बोधन में समाज हित में अनेक प्रकार के व्यक्त किये। राष्ट्रीय महामंत्री श्री रमेश पंड्या ने चार कार्यकारणी बैठकों का विवरण किया ,मंगला चरण की प्रस्तुति श्री सोहन लाल भट्ट ने दी। 
मुख्य अतिथि  पूर्व न्यायधीश माननीय श्री वीरेंद्र ज्ञानी जी द्वारा सामाजिक समन्वयक एंव समाज का सशक्तिकरण कैसे हो सकता है इस विषय पर प्रकश डाला। संचालन औदीच्य बंधु पत्रिका के संपादक श्री रमेश व्यास ने किया। 
अधिवेशन में निमान्कित बिन्दुओ पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया 
1.) महासभा की कार्यकारिणी की बैठको के विवरण की पुष्टि।
2.) महासभा के संगठन को सदृढ़ करने पर चर्चा
3.) समाज की शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार, आर्थिक सुदृढ़ीकरण हेतु चर्चा
4.) समाज में महिलाओ की सहभागिता बढाने हेतु चर्चा
5.) समाज उत्थान में युवा शक्ति के योगदान पर चर्चा
           अखिल भारतीय औदीच्य महासभा  राष्ट्रीय अधिवेशन  में देश के कई राज्यों से समाज बंधू पधारे जिसमे मुख्य रूप से गुजरात ,राजस्थान ,दिल्ली ,मध्यप्रदेश एंव मालवा प्रांत  के उज्जैन ,धार ,रतलाम मंदसौर ,नीमच ,खंडवा ,खरगोन ,देवास ,शाजापुर सहित लोकल इंदौर महानगर से सैकड़ो समाज जन उपस्थित थे ,
        धार जिले से औदीच्य ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष  श्री डॉ देव ऋषि विशेष कर ,प्रेम रावल ,विकास शर्मा खरसोड़ा ,जितेंद्र पंड्या ,शांतिलाल शर्मा,दीपक शर्मा,प्रमोद शर्मा ,देवेन्द्र रावल ,संजय भट्ट ,स्वाति जोशी रजनी पंड्या, साधना रावल,सुनील शर्मा ,संजय शर्मा सहित अनेक समाज जन सह परिवार इंदौर पहुंचे कर  अधिवेशन में भाग लिया। 

No comments:

Post a Comment