धार-महू लोकसभा क्षेत्र में भाजपा - कांग्रेस ओर जयस से कई संभावित दावेदार
लोकसभा क्षेत्र में कुल 16 लाख मतदाता सांसद उम्मीदवार का भाग्य का फैसला करेंगे
संजय शर्मा संपादक
हैलो -धार पत्रिका
धार- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धार में चुनावी सभा के बाद मध्यप्रदेश में लोकसभा मिशन 2019 की शुरुआत हो जाएंगी, जैसे -जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है वैसे - वैसे दोनों ही दलों में चुनावी हलचल बढ़ती जा रही हैं।
धार - महू लोकसभा चुनाव की बात करे तो यहां पर कुल आठ विधानसभा क्षेत्र लगते है लगभग 16 लाख मतदाता सांसद उम्मीदवार के भाग्य का फ़ैसला करेंगे । वर्तमान में कुल आठ विधानसभा में 6 विधायक कांग्रेस पार्टी व 2 विधायक भाजपा के है, वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में आज की स्थिति से ठीक उलटा था भाजपा के 6 और कांग्रेस के 2 विधायक थे।राजनीतिक पंडितों की बात माने तो कांग्रेस मज़बूत स्थिति में व भाजपा कमजोर दिखाई दे रही हैं, यह लोकसभा क्षेत्र आदिवासी महिला या पुरूष कोई भी अपना भाग्य आजमा सकता हैं।इस मर्तबा जयस संगठन का भी दोनों दलों में हार जीत का परिणाम बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती हैं ।
भारतीय जनता पार्टी से है कई दावेदार
भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव मिशन 2019 के चुनावी मैदान में उतर कर अपना भाग्य अजमाने के लिए कई चेहरे सोशल मीडिया एवं पार्टी कार्यक्रमो में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे है जिसमें मुख्य रूप से दो बार सांसद रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता छतर सिंह दरबार का नाम सामने आ रहा है दरबार 11 वीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उपमुख्यमंत्री शिवभानु सिंह सोलंकी पुत्र सूरज भानु सोलंकी को एक लाख मतों के लगभग से हराया था, दूसरी बार 14 वीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की उपमुख्यमंत्री श्रीमती जमुना देवी के भतीजे वर्तमान कांग्रेस सरकार केबिनेट मंत्री उमंग सिंघार को 80 हज़ार मतो से हराया था। दरबार को भाजपा ने दो बार मौका दिया और वह दोनों बार चुनाव जीतकर सांसद बने है, इस बार भी दरबार अपनी दावेदारी प्रमुखता से रख रहे हैं।
वर्तमान भाजपा संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमती रंजना बघेल को भी टिकट मिल सकती हैं क्योंकि बघेल का सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में अपनी एक बड़ी टीम सक्रीयता से काम कर रही हैं। शिक्षित और मिलनसार युवा आदिवासी नेत्री धार ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मोहन पटेल पर भी भाजपा संगठन विचार कर सकते है, युवा उर्जावान भाजपा जिला मंत्री संजय बघेल भी अपनी दावेदारी मज़बूती से करते दिखाई दे रहे है, संजय बघेल अपना पारिवारिक क्षेत्रफल लगभग सम्पूर्ण धार-महू लोकसभा में फैला हुआ है। साथ ही हिंदू नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हरिराम पटेल को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता हैं।राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले आदिवासी नेता यशवंत सिंह दरबार भी भाजपा से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। इसके अलावा मुकाम सिंह किराड़े, सावित्री ठाकुर,गोपाल कन्नौज, मुकाम सिंह रावत,कालू सिंह ठाकुर को पार्टी मैदान में उतार सकती हैं।
कांग्रेस पार्टी से है कई दावेदार
कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से अच्छे संबंध व पूर्व उपमुख्यमंत्री शिव भानु सिंह सोलंकी पुत्र के नाते भी कांग्रेस सूरज भानु सिंह सोलंकी को मैदान में उतार सकती हैं। वर्तमान जिला पंचायत सदस्य युवा आदिवासी नेता दिनेश गिरवाल जो कि केबिनेट मंत्री उमंग सिंघार व विधायक राजा राजवर्द्धन सिंह दत्तिगाव के करीबी होने के कारण दिनेश गिरवाल टिकिट पाने में सफल हो सकते हैं। जयस संगठन के प्रमुख कांग्रेस के मनवार विधायक डॉ हीरा लाल अलावा को भी मौका मिला सकता है, अगर कांग्रेस में टिकट को लेकर गुटबाजी का विवाद बनता है तो फिर कांग्रेस हाईकमान सांसद उम्मीदवार के रूप में कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार या सुरेंद्र सिंह बघेल को मैदान में उतारेगी।
जयस संगठन से है कई उम्मीदवार
जयस संगठन इस मर्तबा धार -महू लोकसभा में अपना उम्मीदवार उतारने के मूड़ में है विगत दिनों जयस राष्ट्रीय संरक्षक डॉ हीरा लाल अलावा ने कुक्षी में संगठन की बैठक प्रमुख रूप से भगवान सिंह सोलंकी एवं रक्षा बामनिया का नाम सामने आया है।जयस के दूसरे गुट से युवा आदिवासी नेता महेंद्र कन्नौज भी अपना भाग्य आजमा सकते है सूत्रों की माने तो जयस पहले कांग्रेस पार्टी से टिकट पाने की जुगाड़ करेगा नही तो निर्दलीय के रूप में मैदान संभालेगा ।
No comments:
Post a Comment