HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 31 March 2019

भोपाल से शिवराज या नरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना से प्रत्याशी हो सकते हैं बीडी शर्मा

भोपाल से शिवराज या नरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना से प्रत्याशी हो सकते हैं बीडी शर्मा

भोपाल से कौन चुनाव लड़ेगा एक-दो दिन में अमित शाह लेंगे निर्णय
ब्राह्मण मतदाताओं को साधने मुरैना से बीडी शर्मा हो सकते हैं उम्मीदवार
संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
          भोपाल/ग्वालियर-  लोकसभा चुनाव के लिए भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी कौन होगा का सस्पेंस खत्म होने वाला है। भोपाल से भाजपा में अब दो नाम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर दिल्ली में मंथन चल रहा है। एक-दो दिन में इस पर फैसला हो जाएगा। बताया जा रहा है कि अगर नरेंद्र सिंह तोमर को भोपाल से प्रत्याशी बनाया जाता है तो पार्टी बीडी शर्मा को मुरैना से उम्मीदवार घोषित करेगी। पूर्न मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ेंगे या नहीं ये भी अभी तय नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे। 
              बताया जा रहा है कि शनिवार को भाजपा नेताओ में मध्य प्रदेश की बाकी बचीं सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर दिल्ली में एक दौर की बातचीत हुई। इसके साथ लोकल उम्मीदवार की संभावनाओं पर भी प्रदेश संगठन से फीडबैक लिया गया है। भोपाल के साथ विदिशा और इंदौर पर भी बात हुई। विदिशा में शिवराज सिंह चौहान की ओर रमाकांत भार्गव का नाम रखा रखा गया है। हालांकि पूर्व वित्तमंत्री राघवजी ने अपनी बेटी का नाम भी रखा है। इंदौर को लेकर कहा जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व बाद में इस सीट पर प्रत्याशी का ऐलान करेगा। ग्वालियर में विवेक शेजवलकर के साथ नारायण सिंह कुशवाह का नाम भी चर्चा में रखा गया है। 
                 भोपाल से चुनाव लड़ना चाहते थे बीडी शर्मा: भाजपा के वरिष्ठ नेता बीडी शर्मा भोपाल से चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपनी दावेदारी भी रखी थी। उनका नाम चर्चा में आने के बाद भोपाल के स्थानीय नेताओं ने नाराजगी जाहिर की थी। वर्तमान सांसद आलोक संजर और पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर से मुलाकात की थी। इसके बाद बाबूलाल गौर ने कहा था कि ये बीडी शर्मा कौन हैं मैं नहीं जानता?
               इसलिए मुरैना से चुनाव लड़ेंगे शर्मा: 2009 में मुरैना संसदीय क्षेत्र से नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव जीते। 2014 में अनूप मिश्रा ने जीत दर्ज की। ग्वालियर चंबल संभाग में तोमर को ठाकुर और मिश्रा को ब्राह्मण नेता माना जाता है। इसी आधार बीते चुनावों में दोनों वर्गों के नेताओं ने चुनाव लड़ा था। मुरैना संसदीय क्षेत्र में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है। भाजपा ने वर्तमान सांसद अनूप मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारने से मना कर दिया है। ऐसे में बीडी शर्मा के ब्राह्मण होने की वजह से भाजपा नरेंद्र सिंह तोमर के भोपाल से चुनाव लड़ने की स्थिति में मुरैना से मैदान में उतार सकती है।   
                 शिवराज का दावा- हारेंगे दिग्विजय सिंह: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि भोपाल सीट से भाजपा को कोई भी कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह को हरा देगा। वे ग्वालियर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा यह बात नोट करलो 23 तारिख को परिणाम आएगा और भाजपा जीतेगी। भिंड के एक दिवसीय दौरे पर शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री आज ग्वालियर के राजमाता विजया राजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचे थे।  । यहां से वे सड़क मार्ग से भिंड के लिए रवाना हो गए। 

No comments:

Post a Comment