HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 24 March 2019

31 मार्च को मैं भी हूं चौकीदार का आयोजन मनावर में

31 मार्च को मैं भी हूं चौकीदार का आयोजन मनावर में

चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न

संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
              धार - लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी कार्य योजना बनाने के लिए लोकसभा चुनाव संचालन समिति  की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मार्गदर्शन देने के लिए संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा व लोकसभा प्रभारी बाबू सिंह रघुवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ .राज बरफा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए वृत्त प्रतिवेदन का वाचन किया। 
                इस अवसर पर लोकसभा संयोजक  दिलीप पटोदिया ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व महू विधायक सुश्री उषा ठाकुर, लोकसभा समन्वयक कमल नयन इगले, इंदौर ग्रामीण जिलाध्यक्ष अशोक सोमानी, पूर्व विधायक जसवंत सिंह राठौर, लोकसभा सहसंयोजक विनोद शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम यादव महू,राजीव यादव, श्याम नायक, करण सिंह पवार मंचासीन थे। लोकसभा प्रभारी श्री बाबू सिंह रघुवंशी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी व लोकसभा चुनाव से संबंधित कार्यों को लेकर मार्गदर्शन दिया और बताया कि 26 मार्च को दोपहर 12 बजे धामनोद के साईं मैरिज गार्डन में एक सभा का आयोजन किया गया है जिसमें  प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद  सत्यनारायण जटिया संबोधित करेंगे। इसी प्रकार 31 मार्च को मनावर में मैं भी हूं चौकीदार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा जिसमें भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों में ध्वज फहराएंगे। और घरों में भाजपा का झंडा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। 13,14 व 15 अप्रैल को महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा
                जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के साथ किए गए चलावे के साथ ही अन्य वादाखिलाफी की जानकारी दी जाएगी। साथ ही 7 मई से 12 मई तक दस्तक अभियान आयोजित किया जाएगा जिसमें भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उज्जवला योजना आवास योजना सौभाग्य योजना और आयुष्मान योजना के संबंध में हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। संभागीय संगठन मंत्री ने जयपाल सिंह चावड़ा ने कहां कि आगामी लोकसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण है सभी कार्यकर्ता अपने अपने केंद्रों पर एकजुटता के साथ लग जाए और जो कार्य उन्होंने चुना है उसे वे सक्रियता ईमानदारी के साथ पूर्ण करें। और जो चुनाव तक कार्य योजना उन्हें बताई जा रही है उसे धरातल तक ले जाएं। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर व्यवस्थाओं की दृष्टि से बनाए जाने वाली समितियों के लिए भी दिशा निर्देश दिए। बैठक में पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, मुकाम सिंह निगवाल व वेल सिंह भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल, संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु राठौड़, अनिता शर्मा, जमुना भूरिया, गोपाल कन्नौज ,डॉ  शरद विजयवर्गीय, कन्हैया लाल यादव, रामेश्वर पाटीदार,महेंद्र परिहार, गोपालसिंह सोलंकी, डॉ. प्रहलाद सिंह सोलंकी, मनोज सोमानी, राजेंद्र गर्ग, लोकसभा मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवँशी, सन्नी रिन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट, सरदार सिंह मेडा, अशोक राठौर, राजेश तोमर,मीनू कुरैशी, पदाधिकारी उपस्थित थे।संचालन जिला महामंत्री मुकाम सिंह रावत ने किया तथा आभार जिला मंत्री विकास मेहरवाल ने  माना।

No comments:

Post a Comment