HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 14 January 2019

पूर्व शिवराजसिंह चौहान पाला प्रभावित फसलों का जायजा लेने 15 और 16 जनवरी को जायेंगे

पूर्व शिवराजसिंह चौहान पाला प्रभावित फसलों का जायजा लेने 15 और 16 जनवरी को जायेंगे

 संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
                भोपाल-  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान 15 और 16 जनवरी को पाला प्रभावित फसलों का जायजा लेने जायेंगे और किसानों के साथ इस दुख की घड़ी में रहेंगे। श्री चौहान अपने दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल से रवाना होंगे और रात्रि विश्राम उज्जैन में करेंगे।
                श्री चौहान 15 जनवरी को प्रातः 9 बजे भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा राजगढ़ जिले के ग्राम कुरावर पहुंचेंगे। वे कुरावर के बाद ग्राम इकलेरा, तलेन, पचोर, खुजनेर, संडावता, छापीहेड़ा, जीरापुर, मोड़ी, सुसनेर, आमला, चामइदाह और निपानिया होते हुए रात्रि 8 बजे आगर पहुंचेंगे। वे आगर से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि विश्राम उज्जैन में ही करेंगे।
                16 जनवरी को प्रातः 11 बजे उज्जैन से प्रस्थान करने के बाद देवास जिले के ग्राम हेवदपुरा, आगरोद, पटलावदा, बरोठा (हाटपिपल्या), नेवरी फाटा, तिलवानी और दौलतपुर होते हुए भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। 

No comments:

Post a Comment