कांग्रेस दिग्गज नेता दिग्गविजय सिंह कमलनाथ सिंधिया राज्यपाल से मिले सरकार बनाने का दावा पेश किया
कमलनाथ ने 121 विधायकों के समर्थन का दावा पेश किया, कांग्रेस की 114 सीटें, बसपा-सपा से मिला समर्थन
संजय शर्मा
हैलो -धार
भोपाल - मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की और 121 विधायकों के समर्थन का दावा किया। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सीएम पद के दावेदार माने जा रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। मप्र में बहुमत के लिए 116 की संख्या जरूरी है। कांग्रेस को 114, भाजपा को 109 सीटें मिली हैं। कांग्रेस को सपा-बसपा ने समर्थन दिया है। कमलनाथ बुधवार को शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात करने पहुंचे। शिवराज ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
चौकीदारी की जिम्मेदारी अब हमारी- शिवराज
मध्यप्रदेश में हार के बाद शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने हार की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। शिवराज ने कहा- हमारे पास 109 सीटें हैं और हम मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। अब चौकीदारी की जिम्मेदारी हमारी है और हम चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। आज से ही हमारा काम शुरू हो रहा है।
शिवराज ने कहा कि अब हमारा लक्ष्य 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदीजी के नेतृत्व में केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनाना है। नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर शिवराज ने कहा कि यह तो पार्टी तय करेगी, लेकिन नेता तो हम हैं ही।
No comments:
Post a Comment