HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 31 December 2018

मध्यप्रदेश सरकार के निर्देश पर धार कलेक्टर दीपक सिंह जिले के तहसील व ग्रामों में पहुंचे पाला प्रभावित फसलों का जायजा लिया

मध्यप्रदेश सरकार के निर्देश पर धार कलेक्टर दीपक सिंह  जिले के तहसील व  ग्रामों में पहुंचे पाला प्रभावित फसलों का जायजा लिया 

संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
            धार-  31 दिसम्बर, 2018 कलेक्टर दीपक सिंह ने जिले की धार तथा बदनावर तहसील के विभिन्न ग्रामों में पहुॅंचकर पाला से प्रभावित फसलों का जायजा लिया। श्री सिंह ने धार तहसील के ग्राम अनारद, पिपल्या, कलसाड़ा बुजुर्ग तथा बदनावर तहसील के ग्राम छोटा नागदा, सनोली, मौसार, रिटोड़ा के किसानों के खेतों में पहुॅचकर हाल ही में कड़ाके की ठंड के कारण रबी फसलों को हुई क्षति का जायजा लिया। श्री सिंह ने साथ में चल रहे कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, राजस्व विभाग तथा बीमा कंपनी के जिला अधिकारियों को निर्देश  दिए है कि वे टीमों का गठन कर किसानों की फसलों के हुए नुकसान का सर्वे करे और सर्वे की रिपोर्ट तीन दिन में प्रस्तुत करे।
          श्री सिंह ने सबसे पहलेधार तहसील के ग्राम अनारद के अर्जुनसिंह पटेल, पिपल्या के चतरसिंह पिता मानसिंह अहिर, कलसाड़ा बुजुर्ग के राधेष्याम सांकला तथा बदनावर तहसील के ग्राम छोटा नागदा के रामरतनलाल सांकला, सनोली के कृषक रतनसिंह, मौसार की पार्वतीबाई-रमेश चन्द्र चौधरी तथा रिटोडा के कृषक श्री ईष्वर-मांगीलाल की फसलों का जायजा लिया और फसलों को हुई क्षति का सर्वे करने के निर्देश  दिए। साथ ही राजस्व विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग तथा बीमा कंपनी के मैदानी अमले की एक संयुक्त टीम बनाकर किसानों की फसलों में हुई क्षति का सर्वे कर मुआवजा के लिए प्रकरण तैयार करने के निर्देश  भी दिए।
श्री सिंह ने कृषि विभाग तथा उद्यानिकी विभाग के जिला अधिकारियों को निर्देश  दिए है कि वे जिले के जिनक्षेत्रों  में पाला नही पड़ा, उन क्षेत्रों के विभागीय अमले को प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कार्य में लगाए जाएं, ताकि फसलों की हुई क्षति का तेजी से सर्वे कार्य पूर्ण किया जाकर मुआवजा के प्रकरण तैयार किया जा सके। श्री सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देष दिए है कि वे सर्वे कार्य का सर्वोच्य प्राथमिकता दे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही तथा उदासीनता नही करते। यदि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी इस कार्य में लापरवाही बरतने की षिकायत मिलने पर उनके विरूद्ध अनुषासनात्मक कार्यवाही सुनिष्चित की जावेंगी। राज्य शासन की मंशा  है कि इस प्राकृतिक प्रकोप से प्रभावित फसलों का मुआवजा किसानों को मिले। यह तभी संभव होगा, जब अधिकारी-कर्मचारी इस कार्य को दिए गए निर्दोशों  के अनुसार सर्वे कार्य पूर्ण करेंगे। भ्रमण के दौरान किसानों ने हाल ही में ठंड से प्रभावित फसलों की स्थिति से अवगत भी कराया। कलेक्टर श्री सिंह ने उनकी समस्याएं सहानुभूतिपूर्वक सुनी और नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने का आष्वासन भी दिया।
          आपके साथ उप संचालक कृषि श्री आर.एल. जामरे, उप संचालक उद्यानिकी श्री के. एस. मण्डलोई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बदनावर श्री प्रतापसिंह चैहान, तहसीलदार धार श्री भास्कर गाचले, तहसीलदार बदनावर योगेन्द्र मौर्य, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
            इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने बदनावर स्थित रेस्ट हाउस पर गणमान्य नागरिकों से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनी। श्री सिंह ने उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आष्वासन भी दिया। सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत बदनावर तहसील को अग्रणी बनाने का अनुरोध भी किया। साथ ही बदनावर में एक सुन्दर बगीचे के विकास के लिए भी नागरिकों को आगे आने का आव्हान किया। गणमान्य नागरिकों ने इस अवसर पर आवष्यक सुझाव भी रखे।

No comments:

Post a Comment