HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 29 November 2018

धार जिले में 76.97 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग

धार जिले में 76.97 प्रतिशत  मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग

धार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया 
संजय शर्मा 
हैलो -धार 
           धार, 29 नवम्बर 2018  विधानसभा निर्वाचन-2018 के तहत 28 नवम्बर 2018 को मतदान दिवस पर जिले में कुल 15 लाख 8 हजार 120 मतदाताओं में से 11 लाख 60 हजार 754 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जो कि 76.97 प्रतिशत है। जिनमें 5 लाख 99 हजार 86 पुरूष मतदाता तथा 5 लाख 61 हजार 668 महिला मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया।
       कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  दीपक सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2018 के अंतर्गत 28 नवम्बर 2018 को मतदान दिवस पर जिले के सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 1 हजार 860 मतदाताओं में से 1 लाख 63 हजार 128 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 83 हजार 671 पुरूष मतदाता तथा 79 हजार 457 महिला मतदाता शामिल है। सरदारपुर विधानसभा में 80.81  प्रतिशत मतदान रहा है। 
       गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 22 हजार 861 मतदाताओं में से 1 लाख 66 हजार 260 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 85 हजार 872 पुरूष मतदाता तथा 80 हजार 388 महिला मतदाता शामिल है। गंधवानी विधानसभा में 74.60  प्रतिशत मतदान रहा है। कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 19 हजार 244 मतदाताओं में से 1 लाख 55 हजार 686 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 80 हजार 619 पुरूष मतदाता तथा 75 हजार 67 महिला मतदाता शामिल है। कुक्षी विधानसभा में 71.01  प्रतिशत मतदान रहा है। मनावर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 18 हजार 602 मतदाताओं में से 1 लाख 71 हजार 816 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 87 हजार 386 पुरूष मतदाता तथा 84 हजार 430 महिला मतदाता शामिल है। मनावर विधानसभा में 78.60  प्रतिशत मतदान रहा है। 
            धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 94 हजार 972 मतदाताओं में से 1 लाख 52 हजार 55 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 77 हजार 785 पुरूष मतदाता तथा 74 हजार 270 महिला मतदाता शामिल है। धरमपुरी विधानसभा में 77.99  प्रतिशत मतदान रहा है। धार विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 55 हजार 942 मतदाताओं में से 1 लाख 85 हजार 701 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 98 हजार 646 पुरूष मतदाता तथा 87 हजार 55 महिला मतदाता शामिल  है। धार विधानसभा में 72.56 प्रतिशत मतदान रहा है और बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 94 हजार 639 मतदाताओं में से 1 लाख 66 हजार 108 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 85 हजार 107 पुरूष मतदाता तथा 81 हजार 01 महिला मतदाता शामिल है। बदनावर विधानसभा में 85.34 प्रतिशत मतदान रहा है। 

No comments:

Post a Comment