धार जिले में विधानसभावार मतदान कितने प्रतिशत रहा वर्ष 2018 और वर्ष 2013 में जानिए
संजय शर्मा
संपादक हैलो -धार
धार, 28 नवम्बर 2018 जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन-2018 के लिए हुए मतदान की 5 बजे तक की जानकारी इस प्रकार है। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में 80.83 प्रतिशत, गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में 74.60 प्रतिशत, कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में 71.00 प्रतिशत, मनावर विधानसभा क्षेत्र में 78.60 प्रतिशत, धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र में 77.99 प्रतिशत, धार विधानसभा क्षेत्र में 72.56 प्रतिशत तथा बदनावर विधानसभा क्षेत्र में सांय 5 बजे तक 85.34 प्रतिशत मतदान हुआ है।
वर्ष 2013 में धार जिले में विधानसभावार मतदान प्रतिशत इतना रहा था
विधानसभा निर्वाचन-2013 के लिए हुए मतदान इस प्रकार है। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में 67 .78 प्रतिशत, गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में 63 .22 प्रतिशत, कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में 68 .41 प्रतिशत, मनावर विधानसभा क्षेत्र में 73 .35 प्रतिशत, धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र में 66 .67 प्रतिशत, धार विधानसभा क्षेत्र में 72 .38 प्रतिशत तथा बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 80 .53 प्रतिशत मतदान हुआ था ।
No comments:
Post a Comment