HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 7 November 2018

कांग्रेस की चौथी सूची में 29 प्रत्याशियों के नाम, सीएम शिवराज के साले संजय सिंह को वारासिवनी से टिकट बुरहानपुर और सिरोंज सीटों पर उम्मीदवार बदले गए

कांग्रेस की चौथी सूची में 29 प्रत्याशियों के नाम, सीएम शिवराज के साले संजय सिंह को वारासिवनी से टिकट, बुरहानपुर और सिरोंज सीटों पर उम्मीदवार बदले गए

पार्टी ने अब तक 211 प्रत्याशियों के नाम तय किए
पहली में 155 और दूसरी में 16 और तीसरी लिस्ट में 13 नामों की घोषणा हुई थी
19 सीटों पर प्रत्याशियों के चेहरे अभी सामने आने बाकी  
संजय शर्मा 
हैलो -शर  
         भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार देर शाम 29 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इनमें 27 नए नाम हैं, जबकि पहले से घोषित दो प्रत्याशियों को बदला गया है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय सिंह का नाम है, जो हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्हें वारासिवनी से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने पहली सूची में 155, दूसरी सूची में 16 और तीसरी सूची में 13 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी अब तक 211 नाम तय कर चुकी है। फिलहाल 19 प्रत्याशियों के नामों का खुलासा होना बाकी है। राज्य में 28 नवंबर को मतदान होना है, जबकि 11 दिसंबर को परिणाम आएंगे। 
कांग्रेस ने भोपाल की गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा के साथ इंदौर की पांच सीट पर प्रत्याशी घो‌‌षित नहीं किए हैं। इसके अलावा 2 सीटों पर फेरबदल किया है। बुरहानपुर से हामिद काजी का टिकट काटकर रविंद्र महाजन को दिया गया है। दूसरा टिकट सिरोंज में बदला गया। यहां से अशोक त्यागी की जगह मसर्रत शाहिद पर भरोसा जताया गया है।
विधानसभा    उम्मीदवार
1 भिंड रमेश दुबे
2 गोहद - एससी रनवीर जाटव
3 ग्वालियर दक्षिण प्रवीण
4 दमोह राहुल सिंह लोधी
5 हटा - एससी हरीशंकर चौधरी
6 बांधवगढ़ - एसटी डॉ. ध्यान सिंह परस्ते
7 जबलपुर पूर्व - एससी    लखन घंगौरिया
8 निवास-एसटी डॉ. अशोक मसकोले
9 बालाघाट विश्वेश्वर भगत
10 वारासिवनी संजय सिंह मसानी
11 कटनगी तमलाल सहारे
12 सिरोंज मसर्रत शहीद
13
सुजालपुर
रामवीर सिकरवार
14 खंडवा - एससी कुंदन मालवीय
15 पंधना छाया मोर
15 बुरहानपुर रवींद्र महाजन
17 खरगौन रवि जोशी
18 पंसीमल-एसटी चंद्रभागा किरारे
19 देपालपुर विशाल पटेल
20 इंदौर - 1 प्रीति अग्निहोत्री
21 इंदौर - 4 सुजीत सिंह चड‌्डा
22 महिदपुर सरदार सिंह चौहान
23 उज्जैन उत्तर राजेंद्र भारती
24 उज्जैन दक्षिण राजेंद्र वशिष्ठ
25 रतलाम शहर प्रेमलता दवे
26 मंदसौर नरेंद्र नहाता
27 मल्हरगढ़-एससी परशुराम सिसौदिया
28 अलोट-एसएसी मनोज चावला
29 जवाद राजकुमार अहीर
 कौन हैं संजय सिंह
        संजय सिंह मुख्यमंत्री की पत्नी साधना के सगे भाई हैं। सिंह नीलाक्ष इंफ्रास्ट्रक्चर नाम की कंपनी के कर्ताधर्ता हैं। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में इस कंपनी के कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने उन पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे ठेकेदार के रूप में पंजीयन कराने का आरोप लगाया था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिंह ने भाजपा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि नामदारों को नवाजा जा रहा है और कामदारों को किनारे कर दिया गया है।
बालाघाट की वारासिवनी सीट से मांग रहे थे टिकट
     संजय वारासिवनी से टिकट मांग रहे थे। वे राजनीतिक रूप से यहीं सक्रिय हैं। भाजपा की पहली सूची में वारासिवनी से वर्तमान विधायक योगेन्द्र निर्मल को प्रत्याशी घोषित किया गया था।

No comments:

Post a Comment