HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 16 October 2018

भोजशाला में माँ वाग्देवी को चढ़ाई हिन्दू समाज ने चुनरी

भोजशाला में माँ वाग्देवी को चढ़ाई हिन्दू समाज ने चुनरी

संजय शर्मा 
हैलो धार 
            धार-  भोजशाला की मुक्ति और उसके गौरव की पुर्नस्थापना हेतु  संकल्पित भोज उत्सव समिति एवं हिन्दू जागरण मंच द्वारा नव दुर्गा उत्सव पर्व में सप्तमी तिथि मंगलवार को एक विशाल समरसता चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। लंगड़ी माता मंदिर जेतपुरा से माता का पूजन अर्चन कर चुनरी यात्रा को प्रारंभ किया गया।चुनरी यात्रा का पूजन राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ के प्रांत समरसता प्रमुख  प्रमोद जी झा भाईसाहब एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चुनरी यात्रा भोजशाला पहुची।
चुनरी यात्रा में हजारों माता भक्त धर्मप्रेमी समाजजनो ने उत्साह पुर्वक भाग लिया। चुनरी यात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत  किया गया।
         शासन द्वारा हमेशा की तरह हिन्दू समाज के हर कार्यक्रम में नियमो का हवाला देकर समाज जनों पर दबाव बना कर हिन्दू त्योहारों को दबाव पूर्वक असफ़ल करने का प्रयास किया जाता है।
भोजशाला परिसर में कोई भी हिन्दू कार्यक्रम के आयोजन पर पुरातत्व विभाग के नियमो का हवाला देकर स्थानीय प्रशासन द्वारा दमनकारी नीतियों के अनुसार आयोजित कार्यक्रम को असफल किया जाता है। जबकि उसी  परिसर मे सभी नियमो की अवहेलना कर साल में दो बार उर्स मनाया जाता है। जिस भोजशाला परिसर में केवल माता की चुनरी से शासन को आपत्ति होती है। उसी भोजशाला परिसर में अवैधानिक बिना अनुमति के पूरे जोश खरोश के साथ प्रशासन के सहयोग से उनके सरक्षण में हिन्दुओ को अपमानित करते हुए उर्स लगवाया जाता है। उर्स के दौरान भोजशाला जो कि माँ वाग्देवी का मंदिर है।उस परिसर में मांसाहारी लंगर चलवाकर मंदिर परिसर को अशुध्द किया जा कर हिन्दू समाज की भावनाओ को आहत किया जाता है।आज भी हिन्दू समाज जनों माता भक्तो की चुनरी को परिसर में बाहर ही रोके दिया गया। किंतु हिन्दू समाज द्वारा फिर भी परंपरा अनुसार माँ वाग्देवी को एक कि बजाए 121 चुनरी उड़ाई गयी माँ वाग्देवी को चुनरी चढ़ा कर हिन्दू जनों ने सपरिवार माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। एवं भोजशाला की मुक्ति का संकल्प लिया। भोजशाला परिसर के बाहर चुनरी को रोकने एवं माँ वाग्देवी को चुनरी नही चढ़ाने देने के कारण हिन्दू समाज जनों ने आक्रोश व्यक्त किया।क्या प्रशाशन ऐसे  ही दमन करी नियमो को एक माह बाद लगने वाले अवेधानिक उर्स के लिए भी लागू करेगा..?
       चुनरी यात्रा में  सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर हेमंत दौराया मंडी अध्यक्ष प्रभु राठौर विश्वास पांडे द्वारका जी राठौर जगदीश  राठौर द्वारका अग्रवाल शैलेश कामरेड राजेश शुक्ला सतीश सोनी  यात्रा संयोजिका पप्पी मकवाना एवं कलावती रघुवंशी तारा दीदी सेन भाभी सुनीता शर्मा  रेखा सिसोदिया चंदा भाभर आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।उक्त जानकारी यात्रा प्रभारी एवं हिन्दू जागरण मंच के जिला महामंत्री दीपक गौड़ ने दी।

No comments:

Post a Comment