HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 31 October 2018

धार कलेक्टर दीपक सिंह द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई ,लालबाग से राजवाड़ा तक रन फार यूनिटी का आयोजन

धार कलेक्टर दीपक सिंह द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई ,लालबाग से राजवाड़ा तक रन फार यूनिटी का आयोजन 

संजय शर्मा 
संपादक हैलो धार 
         धार, 31 अक्टूबर,   भारत सरकार के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर 2018 को स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर जिला मुख्यालय पर लालबाग से राजवाड़ा तक ‘‘रन फार यूनिटी’’ का आयोजन किया गया। कलेक्टर  दीपक सिंह ने लालबाग परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इसके बाद कलेक्टर  सिंह, पुलिस अधीक्षक  बीरेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर दिलीप कापसे, अनुविभागीय अध्ािकारी राजस्व  वीरेन्द्र कटारे, सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग  ब्रजेश चन्द्र पाण्डेय, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्र्पोट्स आॅफिसर सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने इस रन फार यूनिटी के आयोजन में भाग लिया।

        इस दौड़ का कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने लालबाग से हरी झण्डी दिखाकर ‘‘रन फार यूनिटी’’ का विधिवत् रवाना किया। यह दौड़ लालबाग से प्रारंभ होकर मोहन टाकीज, धान मंण्डी चैराहा, जवाहर मार्ग, आनन्द  चौपाटी होते हुए राजवाडा पहुॅंची और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  दीपक सिंह ने सभी निर्वाचनों में मतदान करने की षपथ दिलाई।
          मैं भारत के लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देष की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाएं रखुगां और स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा षांतिपूर्ण चुनाव की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करूंगा। वोट देना देश  के लोकतंत्र का सम्मान है। मतदाताओं को मत देने के लिए प्रेरित करूंगा। 
        कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम के प्रारंभ में स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

No comments:

Post a Comment