HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 11 October 2018

केंद्रीय मंत्री अकबर से जल्द इस्तीफा ले सकती है सरकार नाईजीरिया दौरा बीच में छोड़ने के निर्देश

 केंद्रीय मंत्री अकबर से जल्द इस्तीफा ले सकती है सरकार नाईजीरिया दौरा बीच में छोड़ने के निर्देश

    संजय शर्मा 
संपादक हैलो धार 
केंद्रीय मंत्री अकबर के खिलाफ नौ महिलाआें ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए
मोदी सरकार अकबर को पार्टी के लिए काम करने को कह सकती है
       नई दिल्ली/मुंबई. मी टू कैम्पेन के तहत केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर अब तक 9 महिलाएं आरोप लगा चुकी हैं। न्यूज एजेंसी को सूत्रों ने बताया कि उन पर मोदी सरकार जल्द बड़ा फैसला ले सकती है। उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देने और पार्टी के लिए काम करने को कहा जा सकता है। अकबर फिलहाल नाईजीरिया की यात्रा पर हैं। उधर, मीटू कैम्पेन की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने गुरुवार को अभिनेता नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, फिल्म डायरेक्टर राकेश सारंग और प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। तनुश्री का आरोप है कि नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था।
 अकबर से नाईजीरिया दौरा बीच में छोड़ने को कहा गया

        मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सरकार ने अकबर से नाईजीरिया दौरा बीचकर में छोड़कर देश लौटने को कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले को लेकर गंभीर हैं। भाजपा के नेताओं का भी कहना है कि महिलाओं से जुड़े मामलों पर पार्टी की छवि हमेशा अच्छी रही है और पार्टी इस अच्छी छवि को बनाए रखना चाहती है। 
  
‘अकबर ने मुझे पीछे से आकर पकड़ लिया’
         अकबर के बारे में एक मैगजीन की कार्यकारी संपादक ने 1997 के एक वाकये का जिक्र करते हुए एक ब्लॉग में लिखा था- एशियन एज में एक बार मैं उनके कहने पर एक शब्द तलाशने के लिए डिक्शनरी में झुकी तो वे पीछे से आए और मुझे कमर से पकड़ लिया। वे मेरे अंगों पर हाथ फेरते रहे। मैं हाथ हटाने की कोशिश करती रही। एशियन एज और अन्य अखबारों की महिला पत्रकारों ने भी अकबर पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं।


No comments:

Post a Comment