HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 4 October 2018

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा को लेकर राष्ट्रीय महासचीव कैलाश विजयवर्गी ने ली बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा को लेकर राष्ट्रीय महासचीव कैलाश  विजयवर्गी ने ली बैठक

      धर्मेंद्र अग्निहोत्री 
हैलो धार 
           बदनावर-  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव  कैलाश  विजयवर्गी संगठनात्मक बैठक लेने अल्प प्रवास पर बदनावर पहुंचे। स्थानिय चन्द्र लीला पैलेस पर उन्होने बदनावर, सरदारपुर एवं धरमपुरी विधानसभा के प्रभारी, मंडल अध्यक्ष,  संयोजक जनपद अध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर आगामी 6 अक्टूबर को झाबुआ में आयोजित होने वाले आदिवासी सम्मेलन के संबंध में समीक्षा करते हुवें कहा के अधिक से अधिक संख्या में हम लोगों सम्मेलन में पहुंचना है जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जी शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा की भाजपा संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ता है, मेरा बूथ सबसे मजबूत प्रत्येक कार्यकर्ता को मेहनत कर जनता तक भाजपा सरकार के विकास कार्यो एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को महाजन सम्पर्क अभियान के माध्यम से घर घर तक पहुंचाना है। अबकी बार 200 पार का जो लक्ष्य है वह आप कार्यकर्ता के बल पर ही प्राप्त होगा। प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपने बूथ को ही अपनी विधानसभा मानकर विजय श्री दिलानी है साथ ही भाजपा को शिर्ष पर पहुंचाने के लिए ठाकरे जी एवं वरिष्ठ नेताओं के संसमरण सुनाते हुए कहा कठिन समय में उन्होंने जो कार्य किया वह अविस्मरणीय है अब । हमें झाबुआ सम्मेलन को लेकर जो 25 हज़ार का लक्ष्य दिया गया है उसे पूर्ण करना है।
       भाजपा जिलाध्यक्ष राज वर्फा, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार,जिला महामंत्री मनोज सोमानी ,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट , जनपद अध्यक्ष प्रकाश  सांवत, मंडी अध्यक्ष अमरसिंह मुनिया, मंचासीन थे।
बैठक में विधायक का नही पहुँचना रहा चर्चा का विषय 

         विधान सभा चुनाव के पूर्व राष्ट्रीय महा सचिव कैलाश विजयवर्गी द्वरा ली गयी संघठन की अतिमहत्वपूर्ण बैठक में स्थानीय विधायक भंवर सिंह शेखावत की अनुपस्थिति कार्यकर्ताओ के बिच चर्चा का विषय रही ! 
 जिलाध्यक्ष राज वर्फा ने अपने उद्बोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव, आदिवासी सम्मेलन एवं महा जनसम्पर्क अभियान के बारे में जानकारी दी। स्वागत उद्बोधन  जिला महामंत्री मनोज सोमानी ने दिया। ।
         बैठक में सांसद सावित्री ठाकुर, पूर्व मंडी बोर्ड राजेष अग्रवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा पाठक, जिला मंत्री संजय बघेल जिला पंचायत सदस्य रजनीश  मालवीय,  कमल यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश  जाट, धामनोद नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश शर्मा,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लखन सिंह नवासा  , जयराम गावर,  मंडल अध्यक्ष नविन बानिया, गोपाल सोलंकी, विष्णु नवरंग, धर्मेन्द्र शर्मा,  नवीन चौहान रमेश यादव, राजु मकवाना, दिनेश  बामनिया, शिवरामसिंह रघुवंषी, नारायण सिंह देवडा, रामेष्वर मुकाती, चन्द्रभानुसिंह सोलंकी, हेमन्त मोदी, प्रवीण चांवला, पंकज ठाकुर, नरेन्द्र राठोड़, जय सूर्या, नजमु बोहरा, जितेन्द्र जाट,  आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन राजेन्द्र सराफ एवं आभार नगर मंडल अध्यक्ष प्रजेन्द्र भट्ट ने माना 

No comments:

Post a Comment