मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ की जिला बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री की योजनाओ का प्रचार प्रसार निचले स्तर तक हो - डॉ राज बर्फा
संजय शर्मा
हैलो धार
धार- धार भाजपा जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ की जिला बैठक आयोजित की गई जिसमे मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री दर्जा बाबूलाल रघुवशी , भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राज जी बर्फा, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मोहन जी पटेल , भाजपा जिलामहामंत्री उमेश जी गुप्ता ,अजाजा मार्चे के जिला अध्यक्ष सदारदार मेड़ा सहित प्रकोष्ठ के जिले के समस्त पदाधिकारी शामिल हुए। अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्वागत करने के पश्चात स्वागत भाषण सह संयोजक कन्हैयालाल गुर्जर ने दिया।
कार्यकर्ताओ को सम्भोदित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राज बर्फा ने कहा की प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता की सेवा दिल से की है तथा ऐसी कई अभिनव योजनाए लागू की है जिनका लाभ आज प्रदेश की जनता को मिल रहा। शिवराज सिंह चौहान ने हर तबके का ध्यान रखा है और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। प्रदेश में जान से लेकर मृत्यु तक के लिए मुख्यमंत्री ने योजनाए बनाई। मुख्यमंत्री संभल योजना का उदाहरण देते हुए कहा की यह सर्वश्रेष्ठ योजना है जिसके कारण कांग्रेस बैकफुट पर नज़र आ रही है, आज प्रदेश खुशहाल है।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों के द्वारा कार्यकर्ताओ को सम्भोदित किया गया। अंत में आभार सह संयोजक कवी धीरज शर्मा के द्वारा व्यक्त किया गया उक्त जानकारी प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी कमल सिंह सोलंकी के द्वारा दी गई।
No comments:
Post a Comment