HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 3 August 2018

जघन्य अपराधियों को फांसी की सजा दिलवाने वाले पुलिस अधिकारी सम्मानित,मुख्यमंत्री चौहान ने दिया सम्मान, सराही कर्तव्यनिष्ठा

जघन्य अपराधियों को फांसी की सजा दिलवाने वाले पुलिस अधिकारी सम्मानित

मुख्यमंत्री  चौहान ने दिया सम्मान, सराही कर्तव्यनिष्ठा
 संजय शर्मा 
हैलो धार 
      भोपाल : शुक्रवार, अगस्त 3, 2018, मुख्यमंत्री  शिवराज सिह चौहान ने महिलाओं और बेटियों के विरूद्ध जघन्य अपराधों में उत्कृष्ट विवेचना कर अपराधियों को फांसी की सजा दिलाने वाले पुलिस अधिकारियों को आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। श्री चौहान ने पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुये उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

       मुख्यमंत्री  चौहान ने ग्वालियर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, वैज्ञानिक अधिकारी श्री अखिलेश भार्गव, डीपीओ  अब्दुल नसीम, एडीपीओ  अनिल मिश्रा, एडीपीओरितेश गोयल, निरीक्षक तत्कालीन थाना प्रभारी कम्पू हॉल अशोकनगर  महेश शर्मा, विवेचक उपनिरीक्षक थाका कम्पू ग्वालियर बी.एल. यादव, प्रधान आरक्षक थाना कम्पू  बलवीर सिंह कौरव और प्रधान आरक्षक थाना 1906 थाना क्राईम ग्वालियर  गुलशन सोनकर और जिला इंदौर के उप महानिरीक्षक शहर  हरिनारायणचारी मिश्र, नगर पुलिस अधीक्षक सराफा  हरीश मोटवानी, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी सीन ऑफ क्राईम डॉ. बाबूलाल मंडलोई, जिला अभियोजन अधिकारी  मो. अकरम शेख, एडीपीओ  संजय मीणा, निरीक्षक थाना प्रभारी भंवरकुंआ  शिवपाल सिंह, उप निरीक्षक थाना राउजी बाजार  प्रतीक शर्मा, उप निरीक्षक थाना सराफा  बुन्देला सिंह सुनेरिया, उप निरीक्षक थाना भंवरकुंआ  रविराज बैस, आरक्षक थाना सराफा  बलराम सिंह, आरक्षक थाना एमजी रोड  जवाहर सिंह को सम्मानित किया।

       श्री चौहान ने जिला धार के पुलिस अधीक्षक  बीरेन्द्र कुमार सिंह, अ.अ.पु मनावर डॉ. आनंद सिंह वास्कले, वैज्ञानिक अधिकारी सुश्री पिंकी मेहरडे, एडीपीओ श्रीमती पद्मा जैन, नगर निरीक्षक  संजय रावत, उप निरीक्षक थाना मनावर  ईलापसिंह मुजाल्दे और जिला सागर के तत्कालीन अनु. अधि. खुरई  विक्रम सिंह, वैज्ञानिक अधिकारी एफएसएल  पंकज पाटीदार, एडीपीओ  दिनेश चंदेल, उप निरीक्षक विवेचक  जितेन्द्र वैष्णव। सागर के ही पुलिस अधीक्षक  सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. बृजेश चौधरी, एडीपीओ श्री लोकेश दुबे, निरीक्षक थाना प्रभारी रहली श्री रामअवतार चौरहा, उप निरीक्षक श्री दशरथ प्रसाद दुबे, उप निरीक्षक श्रीमती प्रीति जैन, शहडोल के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक  सुशांत कुमार सक्सेना, लोक अभियोजन अधिकारी विश्वजीत पटेल, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह, एडीपीओ  एम.आर. खान निरीक्षक थाना प्रभारी  कमलेन्द्र सिंह कर्चुली, उप निरीक्षक थाना कोतवाली सुश्री रजनी नागभिरे, मंदसौर जिले के पुलिस अधीक्षक  मनोज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुंदर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक  राकेश मोहन शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध सुश्री लक्ष्मी सेतिया, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. चंदना अंजना, एडीपीओ श्री नीतेश कृष्णन, निरीक्षक थाना प्रभारी पिपलिया मण्डी  कमलेश सिंगार, निरीक्षक थाना प्रभारी अजाक श्रीमती पुष्पा सिंह चौहान, उप निरीक्षक श्री सुरेन्द्र सिसोदिया, आरक्षक थाना कोतवाली  कमलपाल, दमोह जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मनभरण प्रसाद प्रजापति, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्रीमती किरण सिंह, उप संचालक अभियोजन श्री वीर सिंह राजपूत, निरीक्षक थाना प्रभारी कोतवाली श्री अरविंद सिंह, प्रधान आरक्षक श्री राजेन्द्र मिश्रा, आरक्षक श्री मनीष गंधर्व, आरक्षक श्री गोविंद अवस्थी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया।

          मुख्यमंत्री ने सतना जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह गौर, अनु. अधि. नागौद सुश्री किरण किरो, डीपीओ श्री गणेश पाण्डे, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी परसमनिया थाना उचेहरा श्री सुन्दर लाल रावत और एसएफएल सागर के निदेशक डॉ. हर्ष शर्मा, इंचार्ज डीएनए यूनिट एसएफएल सागर डॉ. अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डीएनए यूनिट एसएफएल सागर डॉ. पंकज श्रीवास्तव को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment